{"_id":"64ba5930ca63cbee54096cc3","slug":"police-arrested-thieves-who-stole-ohe-wire-from-railway-track-in-bareilly-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेलवे की 16 लाख रुपये की इलेक्ट्रिक केबल चुराने वाले तीन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेलवे की 16 लाख रुपये की इलेक्ट्रिक केबल चुराने वाले तीन चोर गिरफ्तार
Fri, 21 Jul 2023 03:38 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Jul 2023 03:38 PM IST
सार
आरपीएफ और थाना पुलिस ने रिठौरा में कबाड़ी की दुकान से दो लोडर वाहनों में 16 लाख रुपये की कॉपर केबल बरामद कर ली। इसमें भोजीपुरा रेल लाइन से चोरी की गई कॉपर केबल भी शामिल है।
विज्ञापन
भारी मात्रा में बरामद हुआ तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरपीएफ बरेली सिटी और हाफिजगंज पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त कार्रवाई के दौरान बेचने को लाई गई रेलवे की इलेक्ट्रिक कॉपर केबल बरामद कर ली। मौके से कबाड़ी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद केबल की कीमत 16 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात 8 बजे चौकी इंचार्ज रिठौरा नवीन कुमार को सूचना मिली कि रिठौरा में एक कबाड़ी की दुकान पर लोडर वाहनों से रेलवे की कॉपर केबल उतारी जा रही है। उन्होंने थाना प्रभारी चेतराम वर्मा और आरपीएफ बरेली सिटी आरपीएफ प्रभारी एनके मीना को सूचना दी। इसके बाद आरपीएफ और थाना पुलिस ने रिठौरा में कबाड़ी की दुकान से दो लोडर वाहनों में 16 लाख रुपये की कॉपर केबल बरामद कर ली। इसमें भोजीपुरा रेल लाइन से चोरी की गई कॉपर केबल भी शामिल है।
विज्ञापन
आरपीएफ और पुलिस ने रिठौरा निवासी कबाड़ी रिजवान समेत वहीद अहमद और पीर मुहम्मद को मय लोडर वाहनों के हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक चेतराम वर्मा ने बताया कि हिरासत में लिए गए कबाड़ी और दो अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन