फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested six thieves in Bareilly

Bareilly News: पुलिस ने छह चोरों को किया गिरफ्तार, चार वाहन समेत नकदी-जेवर बरामद, दो तमंचे भी मिले

Tue, 09 Jan 2024 06:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Jan 2024 06:42 PM IST
सार

मीरगंज में तिलमास रोड सोमवार रात चोरों का गिरोह कोचिंग सेंटर में चोरी करने पहुंचा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर छह चोरों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि छह आरोपी फरार हो गए। 

विज्ञापन
Police arrested six thieves in Bareilly
थाने में खड़े पकड़े गए चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो चार पहिया वाहन और दो बाइकों के साथ नकदी व सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। दो तमंचे व एक चाकू भी मिला। अंधेरे का फायदा उठाकर छह अन्य आरोपी भागने में कामयाब हो गए। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


29 दिसंबर को मोहल्ला सराय खाम निवासी बुंदन के घर का ताला तोड़कर चोर कई लाख रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए थे। वहीं, 31 दिसंबर को हुरहुरी गांव में तुलाराम, प्यारेलाल और सुंदरलाल के घरों को चोरों ने निशाना बनाया था। दोनों ही मामलों की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा कर दबोचे चोर 
सोमवार रात तिलमास रोड पर मीरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि कुछ लोग एक कोचिंग सेंटर के पास चोरी की योजना बना रहे हैं। पुलिस जब वहां पहुंची तो आरोपी भागने लगे। पीछा करके पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ा, जबकि उनके छह अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गए। मौके पर पुलिस को एक ईको गाड़ी और एक पिकअप के साथ दो बाइकें मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर दो आरोपियों के पास से तमंचे और एक आरोपी के पास से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपना असदनगर निवासी सलमान, अमशुल, महताब, गुड्डू, इंतजार और अल्ताफ बताया। फरार साथियों के नाम असदनगर निवासी शमशुल, इकबाल, मोहम्मद हसन, राहुल वाल्मीकि और सुरेंद्र तथा मंसूर निवासी रूलिया थाना बिशारतगंज बताया।

उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की। आरोपियों ने मीरगंज और हुरहुरी गांव में चोरी की वारदात कबूल कर ली। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया सभी आरोपी शातिर चोर हैं। भागे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed