फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested Bangladeshi citizen in Bareilly

UP News: बरेली में बांग्लादेशी झोलाछाप गिरफ्तार, गांव में दुकान खोलकर करने लगा था इलाज

Thu, 04 Sep 2025 03:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Sep 2025 03:37 PM IST
सार

बरेली में एक और बांग्लादेशी नागरिक पकड़ा गया है। वह यहां अवैध रूप से रह रहा था। उसने बल्लिया गांव में क्लीनिक भी खोल लिया था। 

विज्ञापन
Police arrested Bangladeshi citizen in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में बांग्लादेशी नागरिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में बांग्लादेशी नागरिक राज मंडल उर्फ राजू को पुलिस ने बृहस्पतिवार को बल्लिया गांव से गिरफ्तार किया। वह 2021 से फतेहगंज पश्चिमी के बल्लिया में झोलाछाप बनकर लोगों का इलाज कर रहा था। उसके पास न तो भारत की नागरिकता के कागजात मिले, न ही डॉक्टरी की डिग्री। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। वह ढाका के निकट सुंदर महल गांव का निवासी है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में राजू वीजा लेकर आया था। वीजा समाप्त होने पर जून 2018 में बांग्लादेश लौट गया। दोबारा वीजा नहीं मिला तो सीमा पार कर दिल्ली आया। वह 2021 में बल्लिया में आया और छत्रपाल साहू के घर में रहने लगा। साबिर हुसैन के मकान में दुकान खोलकर लोगों का इलाज करने लगा।

विज्ञापन
Trending Videos

शादी की तैयारी में था झोलाछाप, सत्यापन में खुली पोल
जिले में अवैध रूप से रह रहे राजू उर्फ राज मंडल ने बताया कि उसका पूरा परिवार बांग्लादेश में है। वीजा समाप्त होने पर जब वह गया था तो उसका रिश्ता होने वाला था, जबकि उसकी इच्छा दिल्ली, बरेली या फतेहगंज पश्चिमी इलाके में रहकर परिवार बसाने की थी। सूत्रों के मुताबिक, उसने यहां एक बंगाली परिवार में रिश्ते की बात कर ली थी। जल्दी ही उसकी शादी होने वाली थी, लेकिन पुलिस के सत्यान अभियान में उसकी पोल खुल गई।

डेढ़ महीने पहले जब पुलिस ने जिले में बांग्लादेशी व रोहिंग्या की पहचान के लिए अभियान चलाया तो किसी ने राजू मंडल के बारे में पुलिस को बता दिया। इस पर पुलिस ने गोपनीय छानबीन शुरू कर दी। किसी तरह उसे इसकी भनक लग गई तो वह ढाई महीने पहले क्लीनिक बंद करके दिल्ली चला गया। 

उसने सोचा कि मामला शांत हो गया होगा। 10 दिन पहले वह फिर बल्लिया स्थित क्लीनिक पर आया। तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया वह बांग्लादेश से अकेले ही आया था। उसका बरेली में कोई नेटवर्क नहीं है, लेकिन दिल्ली में उसके जैसे तमाम लोग पहले से रहते हैं। वह चाहता है कि अगर उसने गुनाह किया है तो दिल्ली में रहने वाले बांग्लादेशियों की भी गिरफ्तारी की जाए।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग टीम पहुंची
पुलिस कार्रवाई की भनक लगने के बाद खिरका सीएचसी प्रभारी संचित शर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पता लगा कि चिकित्सा पेशे से जुड़ा कोई कागजात उसके पास नहीं था।

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्री ने बताया कि अवैध रूप से फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रह रहे झोलाछाप राजू मंडल को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास दिल्ली के जो दस्तावेज मिले, वह उसने फर्जी तरीके से तैयार कराए हैं। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में सच्चाई सामने लाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed