{"_id":"699c830f6be7be422501a7a2","slug":"police-arrested-accused-rishabh-thakur-in-bareilly-2026-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली में अपना आतंक बताने वाला रिषभ ठाकुर गिरफ्तार, पुलिस से बोला- माफ कर दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली में अपना आतंक बताने वाला रिषभ ठाकुर गिरफ्तार, पुलिस से बोला- माफ कर दो
Mon, 23 Feb 2026 10:11 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:11 PM IST
सार
बरेली से जिला बदर आरोपी रिषभ ठाकुर शहर में ही घूमता मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हाल ही में उसने फोन पर स्पा सेंटर संचालिका को धमकाया था। इसके ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
विज्ञापन
आरोपी रिषभ ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में स्पा सेंटर मामले में संचालिका को धमकाने वाला जिला बदर आरोपी रिषभ ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बारादरी थाना पुलिस को वह शहर में ही घूमते मिल गया। पुलिस ने सख्ती बरती तो वह माफी मांगने लगा।
कैफे में मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोपी रिषभ ठाकुर को चार फरवरी को ही छह माह के लिए जिला बदर किया गया था, पर वह हरकतों से बाज नहीं आया। हाल ही में एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्पा सेंटर का स्टिंग ऑपरेशन किया।
वायरल हुए थे ऑडियो
इस स्पा सेंटर को खुलवाने के नाम पर संचालिका मुस्कान से फोन कॉल पर चालीस हजार रुपये की मांग की गई। इसके ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। रिषभ ठाकुर व उसके साथी आशू यादव की आवाज इन ऑडियो में बताई जा रही थी। रिषभ ने कहा था कि मैंने बरेली में आतंक यूं ही नहीं मचा रखा है।

इस ऑडियो के वायरल होने के बाद मुस्कान ने आशू व रिषभ समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि रिषभ ठाकुर बीडीए की नवनिर्मित कॉलोनी में है। पुलिस ने रिषभ को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में कबूली धमकाने वाली बात
उससे थाने लाकर पूछताछ की गई। उसने स्वीकार किया कि फोन कॉल पर बात करने के दौरान उसने जोश में ज्यादा बोल दिया था। उसने यह भी कहा कि वह जिले से बाहर ही घूम रहा था। अभी किसी काम से घर आया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।