{"_id":"5f04d0158ebc3e8bf1553fd1","slug":"police-are-not-able-to-find-even-after-the-faces-of-miscreants-bareilly-news-bly4119590115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के चेहरे सामने आने के बाद भी पुलिस नहीं कर पा रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों के चेहरे सामने आने के बाद भी पुलिस नहीं कर पा रही तलाश
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पश्चिमी में ट्रांसपोर्टर के घर डकैती का मामला
कस्बे के ट्रांसपोर्टर गोविंद गुप्ता के घर में रविवार रात चार लुटेरों ने बंधक बनाकर 15 लाख की लूट की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जल्द खुलासा करने का दावा करने वाली पुलिस 48 घंटे के बाद भी खुलासा तो दूर लुटेरों का सुराग भी नही लगा पाई है। इतना ही नहीं लुटेरे जिस कार से आए थे, सीसीटीवी कैमरों में उसकी फुटेज देखने के बाद भी उसे नहीं खोज पाए हैं। हालांकि टोल टैक्स के कैमरों से पुलिस कार का नंबर खोज रही है। नंबर मिलने के बाद पुलिस को लुटेरे तक पहुंचने की उम्मीद है। गोविंद गुप्ता के मुताबिक पुलिस ने उन्हें बाहर के 25 अपराधियों के फोटो दिखाकर लुटेरों की पहचान कराई है। पीड़ित ने उनमें से किसी को नही पहचाना है। इसके साथ साथ पुलिस ने स्थानीय करीब 15 अपराधियों को भी उठाया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीमें मुरादाबाद और संभल में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व फोटो भेजे गए हैं। मोबाइल नंबरों को ट्रेस करने के आधार पर भी लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी करीबी को उठा सकती है पुलिस, सीओ ने मांगा व्यापारियों से सहयोग
फतेहगंज पश्चिमी। ट्रांसपोर्टर के घर डकैती डालने वाले बदमाशों के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चेहरे साफ नजर आने के बावजूद पुलिस उन्हें तलाश नहीं कर पा रही है। हालांकि पुलिस की टीमें दूसरे जिलों में चेहरा मिलान करने बदमाशों की खोज में जुटी हैं। सीओ ने खुलासे के लिए व्यापारियों से भी सहयोग मांगा है।कस्बे के ट्रांसपोर्टर गोविंद गुप्ता के घर में रविवार रात चार लुटेरों ने बंधक बनाकर 15 लाख की लूट की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जल्द खुलासा करने का दावा करने वाली पुलिस 48 घंटे के बाद भी खुलासा तो दूर लुटेरों का सुराग भी नही लगा पाई है। इतना ही नहीं लुटेरे जिस कार से आए थे, सीसीटीवी कैमरों में उसकी फुटेज देखने के बाद भी उसे नहीं खोज पाए हैं। हालांकि टोल टैक्स के कैमरों से पुलिस कार का नंबर खोज रही है। नंबर मिलने के बाद पुलिस को लुटेरे तक पहुंचने की उम्मीद है। गोविंद गुप्ता के मुताबिक पुलिस ने उन्हें बाहर के 25 अपराधियों के फोटो दिखाकर लुटेरों की पहचान कराई है। पीड़ित ने उनमें से किसी को नही पहचाना है। इसके साथ साथ पुलिस ने स्थानीय करीब 15 अपराधियों को भी उठाया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीमें मुरादाबाद और संभल में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व फोटो भेजे गए हैं। मोबाइल नंबरों को ट्रेस करने के आधार पर भी लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीओ बोले- पुलिस को काम करने दें, रिजल्ट मिलेगा
चौकी में सीओ मीरगंज ने व्यापारियों, संभ्रांत लोगों की बैठक की। बताया कि घटना में कई पहलू अनसुलझे हैं। बदमाशों का घर में बिना वजह तीन घंटे रहना, जाते वक्त खाली हाथ होना, घर का सामान यथावत होना और कॉलडिटेल से असमंजस बना हुआ है। घटनाक्रम में कोई करीबी शख्स जरूर रहा है। इसलिए पुलिस ट्रेस करने के बाद परिवार के किसी करीबी से पूछताछ करे तो व्यापारी शोर न मचाएं। पुलिस जब भी करेगी सही खुलासा करेगी। व्यापारियों की ओर से नगर अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन