{"_id":"5e4eb6368ebc3ef27216350c","slug":"police-anger-over-tempo-leg-broken-bareilly-news-bly3966836144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली नें टेंपो वाले पर फूटा पुलिस का गुस्सा, पैर तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली नें टेंपो वाले पर फूटा पुलिस का गुस्सा, पैर तोड़ा
विज्ञापन
बरेली में पुलिस पिटाई से घायल यूनियन के विकार अहमद।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपो-ई रिक्शा वाले में हुआ झगड़ा तो पुलिस ने बरसाी लाठियां
विज्ञापन
टेंपो यूनियन कर्मी भी जख्मी, इंस्पेक्टर ने आरोपी सिपाही को चौकी से हटाया
हाफिजगंज (बरेली)। टेंपो और ई-रिक्शा चालक में बीच सड़क झगड़ा हुआ तो सेंथल चौकी के सिपाहियों ने दोनों पर लाठियां बरसा दीं। गुरुवार को हुई इस घटना में टेंपो ड्राइवर का पैर टूट गया। शिकायत हाफिजगंज थाने तक पहुंची तो इंस्पेक्टर ने आरोपी सिपाही को चौकी से हटा दिया। वहीं टेंपो वाले ने कार्रवाई को नाकाफी बताते हुए एसएसपी से शिकायत की है।
कस्बा सेंथल के टांडा निवासी अकील ने बताया कि वह अपने टेंपों में यात्रियों को बैठा रहे थे। इसी दौरान वहां एक ई-रिक्शा आ गया। उसने टेंपो से यात्री उतारकर ई रिक्शा में बैठा लिए। इस बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी। इतने में सेंथल चौकी के सिपाही वहां आ गए। अकील का आरोप है कि आते ही सिपाही ने लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीखपुकार सुन टेंपो यूनियन के वकार अहमद बचाने आए तो पुलिस ने उनकी भी पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। भीड़ इकट्ठी होते देख सिपाही दोनो को घायल अवस्था में छोड़कर खिसक लिए। घायलों के परिजनों ने इंस्पेक्टर हाफिजगंज से मामले की शिकायत की। कहा कि सिपाही प्रशांत ने सबसे ज्यादा पीटा। इस पर इंस्पेक्टर ने सिपाही प्रशांत कुमार को तत्काल सेंथल चौकी से हटाकर हाफिजगंज थाने अटैच करने का आदेश कर दिया। उन्होंने जांच के बाद बाकी सिपाहियों पर कार्रवाई का भी आश्वासन दिया। लेकिन कुछ देर बाद परिजन बरेली आए और एसएसपी से शिकायत की।
विज्ञापन
‘टेंपो वाले सड़क पर झगड़ा कर रहे थे तो सिपाहियों ने उन्हें लाठियां फटकार कर हटा दिया। टेंपो ड्राइवर ने पैर तोड़ने का आरोप लगाया है, जिसकी जांच कराई जा रही है। फिलहाल आरोपित सिपाही को चौकी से हटा दिया गया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
- महेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर हाफिजगंज
विज्ञापन
टेंपो यूनियन कर्मी भी जख्मी, इंस्पेक्टर ने आरोपी सिपाही को चौकी से हटाया हाफिजगंज (बरेली)। टेंपो और ई-रिक्शा चालक में बीच सड़क झगड़ा हुआ तो सेंथल चौकी के सिपाहियों ने दोनों पर लाठियां बरसा दीं। गुरुवार को हुई इस घटना में टेंपो ड्राइवर का पैर टूट गया। शिकायत हाफिजगंज थाने तक पहुंची तो इंस्पेक्टर ने आरोपी सिपाही को चौकी से हटा दिया। वहीं टेंपो वाले ने कार्रवाई को नाकाफी बताते हुए एसएसपी से शिकायत की है।