फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police and RAF Jawan maintained harmony by becoming a human wall in Bareilly

सौहार्द रखा कायम: बरेली में उर्स के पहले दिन बनी ऐसी स्थिति, बारिश में भीगते जवान बन गए दीवार, देखें वीडियो

Mon, 11 Sep 2023 11:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Sep 2023 11:48 AM IST
सार

बरेली में रविवार को उर्स के पहले दिन जायरीनों का जुलूस निकला। उसी दौरान गंगा महारानी शोभायात्रा का जत्था जसौली दिशा से आ गया। दूल्हे मियां मजार के पास जायरीन और श्रद्धालु आमने-सामने आ गए। ऐसी स्थिति में आरएएफ के जवानों ने मानव दीवार बनाकर जायरीनों के जुलून और शोभायात्रा को निकाला ताकि सौहार्द कायम रहे। 

विज्ञापन
Police and RAF Jawan maintained harmony by becoming a human wall in Bareilly
एक तरफ जायरीन, दूसरी तरफ शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु - फोटो : मनप्रीत सिंह

विस्तार

बरेली में उर्स-ए-रजवी के पहले दूल्हे मियां मजार के पास रविवार दोपहर चार बजे अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब उर्स में शामिल होने जायरीन का एक जत्था और गंगा महारानी शोभायात्रा में शामिल लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस और आरएएफ के जवानों ने मानव दीवार बनाकर दोनों जत्थों में शामिल लोगों को गुजारा ताकि सौहार्द बरकरार रहे। 

विज्ञापन


दरअसल भोजीपुरा के रम्पुरा से उर्स ए आला हजरत में शामिल होने जायरीन का एक जत्था नैनीताल रोड से अचानक आ गया। इधर, गंगा महारानी शोभायात्रा में पीछे रह गया एक जत्था जसौली दिशा से आ गया। सड़क की एक लेन आम वाहनों के लिए थी जिस पर पहले से जाम लगा था। ऐसे में एक ही लेन पर दोनों जत्थे आमने-सामने आने से पुलिसकर्मियों की सांस अटक गईं। दोनों ही ओर से युवा जोशीले धार्मिक नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन


 

Police and RAF Jawan maintained harmony by becoming a human wall in Bareilly
एक तरफ जायरीन, दूसरी तरफ शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु - फोटो : मनप्रीत सिंह

उस वक्त मौके पर मौजूद सीओ प्रथम, किला व बारादरी थानों के प्रभारियों ने त्वरित निर्णय लिया। पुलिस ने दोनों ओर मोर्चा लेकर लोगों को समझाया। वहीं आरएएफ के जवानों ने मानव श्रृंखला बनाकर एक-एक करके दोनों जत्थे गुजरवा दिए। पूरे वक्त लगातार बारिश होती रही जिसमें जवानों की वर्दी तरबतर थी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और पैरामिलिट्री की सूझबूझ की सराहना की।

Police and RAF Jawan maintained harmony by becoming a human wall in Bareilly
एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने उर्स की सुरक्षा का जायजा

आला हजरत के उर्स का आगाज सघन सुरक्षा बंदोबस्त के बीच हो गया। दोपहर के वक्त एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने मथुरापुर सेंटर जाकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने वहां फोर्स की तैनाती और डायवर्जन देखा। उर्स में देश-विदेश से जायरीन आए हैं। उर्स-ए-रजवी तीन दिन तक मनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed