{"_id":"65ac9b03c45178a44e089498","slug":"police-alert-surveillance-will-be-done-through-drone-in-mixed-population-in-bareilly-2024-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्राण प्रतिष्ठा समारोह: बरेली में पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी में ड्रोन से निगरानी, सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राण प्रतिष्ठा समारोह: बरेली में पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी में ड्रोन से निगरानी, सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर
Sun, 21 Jan 2024 09:48 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 21 Jan 2024 09:48 AM IST
सार
प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बरेली में भी पुलिस अलर्ट पर है। सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है। एसपी सिटी ने कहा कि भड़काऊ बयान देने या सामग्री पोस्ट करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने एयरफोर्स स्टेशन के पास इलाके का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर बरेली में भी पुलिस अलर्ट पर है। मिश्रित आबादी वाली बस्तियों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। स्टेशनों और ट्रेनों में भी सघन चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
सीओ तृतीय अनीता चौहान के साथ इज्जतनगर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह शनिवार को एयरफोर्स स्टेशन के पास के इलाके में पहुंचे। पीर बहोड़ा, नगरिया, फरीदापुर आदि गांवों का जायजा लिया। ड्रोन उड़ाकर गलियों व छतों का हाल देखा। अनावश्यक पड़े पत्थर हटवाए। बारादरी और कोतवाली पुलिस ने भी अपने क्षेत्र में इसी तरह अभियान चलाया।
विज्ञापन
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि शहर के साथ ही देहात के थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। रविवार को सभी थानों में आयोजकों के साथ अफसरों की बैठक होगी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भी नजर
सजीव प्रसारण को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे ताकि अव्यवस्था न हो। सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। भड़काऊ बयान देने या सामग्री पोस्ट करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। गणतंत्र दिवस को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।