फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police alert over Maulana Tauqeer Raza Khan Protest in Bareilly

मौलाना तौकीर के एलान पर अलर्ट: बरेली में छह ASP, 12 सीओ ने संभाली कमान, चप्पे-चप्पे पर फोर्स, ड्रोन से निगरानी

Fri, 09 Feb 2024 10:50 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Feb 2024 10:50 AM IST
सार

Bareilly News: आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने शुक्रवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचकर गिरफ्तारी देने का एलान किया है। इसके मद्देनजर इस्लामिया मैदान को सील कर दिया गया है। यहां 1400 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सुबह से छह एएसपी और 12 सीओ ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है। 

विज्ञापन
Police alert over Maulana Tauqeer Raza Khan Protest in Bareilly
इस्लामिया मैदान के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आईएमसी के प्रस्तावित प्रदर्शन को रोकने के लिए शुक्रवार को इस्लामिया मैदान की सुरक्षा व्यवस्था अभेद है। 1400 पुलिसकर्मी मैदान की घेराबंदी में तैनात किए गए हैं। छह एएसपी और 12 सीओ भी लगाए गए हैं। 50 इंस्पेक्टर और 150 दरोगा भी मुस्तैद रहेंगे। आपात स्थिति से निपटने के लिए चार कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ की भी तैनाती की गई है। तौकीर रजा के घर के बाहर पुलिस तैनात है। वहीं दरगाह के पास बाजार पूरी तरह से बंद है। 

विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि उच्चाधिकारियों से फोर्स के लिए अनुरोध किया गया था। इसके तहत दूसरे जिलों से 700 पुलिसकर्मी मिले हैं। इतनी ही जिले की फोर्स को प्वाइंट बनाकर तैनात किया गया है। दंगा नियंत्रण का सामान व आंसू गैस संबंधी संसाधन पर्याप्त मात्रा में हैं। कॉलेज परिसर में किसी कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई है। इस लिहाज से उसे सील कर दिया गया है। रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड की सीमाओं पर सुबह से चेकिंग
एसपी सिटी ने बताया कि दूसरे जिलों से लगी सीमा पर बैरियर लगाकर देखा जाएगा कि अवैध आयोजन में शामिल होने भीड़ तो नहीं आ रही है। ऐसे लोगों को वापस भेजा जाएगा। वह अड़े तो कार्रवाई की जाएगी। जिले के कस्बों व बड़े गांवों में वहां की पुलिस को निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। वहां से कोई आया तो कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Police alert over Maulana Tauqeer Raza Khan Protest in Bareilly
पुलिस अधिकारियों ने किया शहर भ्रमण - फोटो : अमर उजाला

माहौल बिगड़ा तो दर्ज की जाएगी रिपोर्ट
पुलिस-प्रशासन ने बुधवार को मौलाना तौकीर रजा समेत 30 लोगों को रेड नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। पुलिस अब इसी को कार्रवाई का आधार मान रही है। अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को माहौल बिगड़ा तो इन्हीं लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी के नेतृत्व में घुड़सवार पुलिस ने की गश्त
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के नेतृत्व में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात बिहारीपुर की मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में गश्त की। पुलिस, पीएसी व आरएएफ के साथ घुड़सवार पुलिस की टुकड़ी भी इसमें शामिल रही। अधिकारियों ने तंग गलियों में घूमकर लोगों से बात कर उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई है। संवैधानिक तरीके से बात रखने का सबको अधिकार है, मगर सड़क पर उतरकर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। शुक्रवार दोपहर संबंधित क्षेत्र में जाने से लोग बचें तो बेहतर होगा। पुलिस प्रयास करेगी कि किसी नागरिक को कोई समस्या न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed