फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Points will be sent on line immediately after Practical

प्रैक्टिकल के तुरंत बाद ऑन लाइन भेजे जाएंगे अंक

Fri, 27 Oct 2017 01:51 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Fri, 27 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रैक्टिकल के अंकों के चलते इस बार रिजल्ट नहीं अटकेंगे। मुख्य परीक्षा से पहले ही इस बार सभी कोर्स के प्रैक्टिकल कराए जाएंगे। परीक्षक ऑन लाइन कॉलेज से ही छात्रों के अंक भी विश्वविद्यालय भेज देगा। इसके लिए विवि एक सॉफ्टवेयर भी तैयार करा रहा है, जिस पर परीक्षक अपने द्वारा दिए गए अंक तुरंत अपलोड कर सकेगा। आंतरिक परीक्षक बनाने की प्रक्रिया विवि ने शुरू कर दी है। चार नवंबर तक सभी कॉलेजों से आंतरिक परीक्षकों की सूची मांगी है।
तो मान्य नहीं होंगे अंक
प्रैक्टिकल 120 छात्रों का बैच बनाकर कराया जाएगा। आंतरिक और वाह्य परीक्षकों की सूची विवि सभी कॉलजों को जारी करेगा। वाह्य परीक्षक को कॉलेज अपने स्तर से सूचित कर बुलाएगा। अगर वाह्य परीक्षक नहीं आता तो कॉलेज अपने स्तर से परीक्षक तय नहीं करेगा। अगर अपने स्तर से परीक्षक तय करके परीक्षा कराई तो उनको अंकों को माना नहीं जाएगा।
विज्ञापन

अर्ह शिक्षकों के नाम ही भेजें
कॉलेज अर्ह आंतरिक परीक्षकों के नाम ही विवि भेजेंगे। विवि वाह्य परीक्षक तय करेगा। आंतरिक परीक्षक के लिए स्नातक स्तर पर चार वर्ष और परास्नातक स्तर पर पांच वर्ष अध्ययन का अनुभव होना चाहिए। वरीयता के आधार पर ही सूची बनेगी। मानक पूरे करने वाले संविदा या मानदेय पर नियुक्त शिक्षक भी आंतरिक परीक्षक बन सकेंगे। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में अगर अर्ह शिक्षक नहीं है तो विवि अपने स्तर से आंतरिक परीक्षक तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मुख्य परीक्षा से पहले प्रैक्टिकल कराए जाएंगे। सभी कॉलेजों से आंतरिक परीक्षकों की सूची मांगी गई हैै। एक सॉफ्टवेयर तैयार करा रहे हैं जिस पर परीक्षक ऑनलाइन अंक अपलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed