{"_id":"78c51f431e10e543b03258ab58e9fd6b","slug":"png-gas-leakage-resembled-the-chaos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनजी गैस लीकेज होने से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनजी गैस लीकेज होने से मची अफरातफरी
बरेली
Updated Sun, 10 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत रोड किनारे पुलिया बनाने के लिए खुदाई के दौरान पीएनजी गैस की लाइन लीकेज हो गई। गैस फैलने से इधर से गुजर रहे लोग घबराकर इधर उधर भागने लगे। वहीं महानगर, सनसिटी विस्तार आदि में गैस की सप्लाई ठप हो गई।
पीलीभीत रोड स्थित रीजनल कॉलेज गेट पर पुलिया का निर्माण चल रहा है। पुलिया बनाने के लिए देर शाम जेसीबी से खुदाई की गई। जिससे रात साढ़े आठ बजे अचानक गैस की पाइप लाइन फट गई। तेज आवाज में गैस निकलने से आसपास के लोग सहम गए। अनहोनी के डर से लोग इधर उधर भाग खड़े हुए। कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर फायरब्रिगेड, गैस आपत कालीन वाहन समेत काफी संख्या में पुलिस भी पहुंच गई। लीकेज पाइप लाइन को आनन-फानन में जोड़ा गया। करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा और महानगर, सनसिटी विस्तार आदि इलाकों में गैस की सप्लाई बंद होने से लोगों को किल्लत का सामना करना पड़ा। देर रात पाइप लाइन जुड़ जाने के बाद सप्लाई शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।