फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PM Narendra Modi leaves for Uttarakhand after changeover at Bareilly airport

UP: सुबह-सुबह बरेली एयरपोर्ट पर उतरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हेलीकॉप्टर से उत्तराखंड के लिए रवाना

Thu, 12 Oct 2023 07:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Oct 2023 07:04 AM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी आईएएफ हेलीकॉप्टर से बृहस्पतिवार सुबह 6.20 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचे। यहां सिर्फ आठ मिनट ठहरने के बाद 6.28 बजे वह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
PM Narendra Modi leaves for Uttarakhand after changeover at Bareilly airport
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:20 बजे बरेली एयरपोर्ट पर उतरे। आठ मिनट में चेंजओवर के बाद वह हेलीकॉप्टर से उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। इस दौरान एयरफोर्स स्टेशन के बाहर तैनात पुलिस फोर्स तैनात रहा। पिथौरागढ़ दौरे के बाद शाम को करीब 5:20 बजे पीएम मोदी यहां दोबारा पहुंचे। एयरपोर्ट पर कुछ मिनट रुकने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री ने सुबह 5.20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से आईएएफ हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी और सुबह 6.20 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचे। यहां सिर्फ आठ मिनट ठहरने के बाद 6.28 बजे वह उत्तराखंड के जोलीकांग हेलीपैड रवाना हो गए। शाम 5.20 बजे पुन: बरेली एयरपोर्ट पहुंचे और 5.25 बजे दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के सुरक्षा दस्ते के साथ सुबह दो घंटे तक पीलीभीत बाइपास सड़क मार्ग से उत्तराखंड तक संभावित आवागमन को लेकर रिहर्सल किया। एअरपोर्ट पर खानपान, सुरक्षा की व्यवस्था परखी गई। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल, एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में सेफ हाउस बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़कों को चमकाया
प्रधानमंत्री के चेंजओवर की वजह से हवाईअड्डे की ओर जाने वाली सड़कों को बुधवार को चमकाया गया। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग और जल निगम के अभियंता काम कराते रहे। जल निगम ने मंगलवार की रात को ही काम शुरू करा दिया था, जबकि लोक निर्माण विभाग इससे पहले काम शुरू करा चुका है। बुधवार रात में भी काम जारी रहा। जरूरत पर वाहनों को आने-जाने में कोई असुविधा न हो, इसलिए सड़कों को दुरुस्त कराया गया। 

रिहर्सल में फंसे स्कूली बच्चे
एयरपोर्ट पर चेंजओवर के दौरान किन्हीं वजहों से यदि प्रधानमंत्री को सड़क मार्ग से गुजरना पड़े तो इसके लिए संबंधित काफिले के रूट का अधिकारियों ने खाका खींचा। बुधवार सुबह छह से आठ बजे तक संबंधित रूट पर रिहर्सल किया गया। इसके चलते पीलीभीत बाइपास मार्ग पर आवाजाही बंद करा दी। स्कूली वाहन भी इसमें फंस गए। लिहाजा, बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच सके। कई वाहनों को भी लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed