फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   pm modi and cm yogi will be in Bareilly tomorrow officers have drawn a blueprint for security

लोकसभा चुनाव 2024: कल बरेली में होंगे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री, अफसरों ने खींचा सुरक्षा का खाका

Mon, 01 Apr 2024 06:51 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Apr 2024 06:51 AM IST
सार

बरेली में मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी त्रिशूल हवाई अड्डे पर चेंजओवर करेंगे। यहां से वह उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी दोपहर तीन बजे शहर आएंगे। वह यहां प्रबुद्धजन सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
pm modi and cm yogi will be in Bareilly tomorrow officers have drawn a blueprint for security
पीएम मोदी और सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों मंगलवार को बरेली में होंगे। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रविवार को बैठक कर अफसरों ने इसकी रूपरेखा बनाई। सुरक्षा के मद्देनजर जोन के जिलों से फोर्स मंगाया गया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी पूर्वाह्न 11 बजे त्रिशूल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां वह उत्तराखंड के लिए चेंजओवर करेंगे। वहीं, बदायूं से हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री अपराह्न तीन बजे शहर आएंगें। पुलिस लाइन में उतरकर वह कार से बरेली इंटर कॉलेज के मैदान में जाकर प्रबुद्धजन सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दोनों ही कार्यक्रमों के लिए सोमवार को रिहर्सल किया जाएगा। सोमवार रात तक रेंज के जिलों से फोर्स यहां आ जाएगा। मंगलवार सुबह से ही तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम की सफलता को भाजपाइयों ने की बैठक
सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में प्रबुद्धजन सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। सांसद संतोष गंगवार की अगुवाई में आयोजित बैठक में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल व महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी। बैठक में व्यापारी, डॉक्टर, समाजसेवी, एडवोकेट, सीए व प्रबुद्ध वर्ग के अन्य लोगों को बुलावा भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed