{"_id":"6add1266a7d9f935fb0562c3","slug":"plywood-factory-worker-shot-for-refusing-to-withdraw-case-bareilly-news-c-4-bly1015-994498-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुकदमा वापस नहीं लेने पर प्लाईवुड फैक्टरी कर्मी को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुकदमा वापस नहीं लेने पर प्लाईवुड फैक्टरी कर्मी को गोली मारी
विज्ञापन
बरेली। सीबीगंज के गांव मथुरापुर में शुक्रवार रात 10 बजे दावत से घर लौटते वक्त प्लाईवुड फैक्टरी के कर्मी संतोष कुमार साहू को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। एक गोली संतोष के सिर में लगी है, जबकि दूसरी हाथ को छूते हुए निकल गई। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव की जावित्री ने बताया कि उनके पति संतोष कुमार साहू (37) परसाखेड़ा स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करते हैं। वह गांव में रामचंद्र के बेटे के मंडप की दावत खाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दुर्गामाता मंदिर के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के ललित कुमार उर्फ ओमी व अन्य ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने तमंचे से संतोष पर दो फायर किए। गोली सिर में लगने से संतोष लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। फायरिंग और चीख सुनकर गांव के पप्पू वहां पहुंचे। उन्होंने सूचना दी तो परिजन ने उन्हें भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए।
एक साल पुरानी रंजिश बनी हमले का कारण
संतोष की पत्नी जावित्री ने गांव निवासी ललित उर्फ लाला, करन, मदनपाल, रोहताश, विनोद व महेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि 16 जनवरी 2025 को उनके बेटे दिव्यांश की ललित व अन्य ने अंगुली कुचल दी थी। उसकी रिपोर्ट कराई गई थी, जिसमें छह आरोपी हैं। ललित आदि के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। ललित उनके पति पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था। मना करने पर ललित ने संतोष की हत्या करने की कोशिश की। सीओ नितिन कुमार ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।