फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Plots will be allotted in Satyam Enclave in the new year

सत्यम एन्क्लेव में नए साल में आवंटित होंगे प्लॉट

Wed, 22 Dec 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Plots will be allotted in Satyam Enclave in the new year
demo photo - फोटो : अमर उजाला
30 दिसंबर तक तक होंगे पंजीकरण, 213 भूखंडों के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन

बरेली। रामगंगा आवासीय योजना में सेक्टर-9 में बीडीए ने नई कॉलोनी सत्यम एन्क्लेव में पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। यहां तीस दिसंबर तक पंजीकरण होंगे। 2022 के पहले सप्ताह में इनका लॉटरी के माध्यम से आवंटन होगा।

बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। यहां 72, 112, 150 और 162 वर्गमीटर के कुल 213 प्लॉट हैं। 2022 जनवरी के पहले सप्ताह में इनका आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह गेटबंद कॉलोनी है और यहां पार्क भी विकसित किया जाएगा। यहां बिजली, पानी समेत सभी केबल लाइनें अंडरग्राउंड होंगी। सड़कों पर लाइटों के अलावा दो-दो मीटर चौडे़ डिवाइडरों पर पौधे लगाए जाएंगे। लाटरी के माध्यम से प्लाटों का आवंटन किया जाएगा। पंजीकरण ऑनलाइन और ऑफ लाइन किया जा सकता है। ऑफ लाइन के लिए बीडीए कार्यालय से 590 रुपये की पंजीकरण पुस्तिका लेनी होगी। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन बीडीए की वेबसाइट पर किया जा सकेगा। आवेदन की धनराशि भी ऑनलाइन ही भुगतान करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed