Bareilly: बरेली-बदायूं के खिलाड़ियों ने जीते सर्वाधिक पदक, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए बनाई जगह
बरेली में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलस्तरीय खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। एथलेटिक्स संवर्ग की इन प्रतियोगिताओं में बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलस्तरीय खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। एथलेटिक्स संवर्ग की इन प्रतियोगिताओं में बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
अलग-अलग वर्ग में खिलाड़ियों ने जीत हासिल करके राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। इसमें बरेली और बदायूं के खिलाड़ियों की संख्या अधिक रही। बीएसए संजय सिंह ने चयनित प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। चयनित खिलाड़ी 15 से 17 फरवरी के बीच लखनऊ में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।
बालक वर्ग : छह सौ मीटर रेस में बदायूं के अंकित पहले स्थान पर रहे। बरेली के संतोष को दूसरा स्थान मिला। दो सौ मीटर रेस में पीलीभीत के पुष्पेंद्र ने पहला स्थान हासिल किया। शाहजहांपुर के फैजल को दूसरा और बरेली के उवैश खान को तीसरा स्थान मिला। प्राथमिक स्तर पर दो सौ वर्ग में शाहजहांपुर के अभय प्रताप सिंह ने पहला स्थान हासिल किया।
UP News: ऑनलाइन ऑर्डर किया मोबाइल फोन, पार्सल में निकली ऐसी चीज, जिसे देखकर युवक रह गया दंग
बरेली के नितेश दूसरे और बदायूं के इंद्रपाल तीसरे स्थान पर रहे। चार सौ मीटर रेस में बरेली के संतोष पहले स्थान पर रहे। बदायूं के इंद्रपाल ने दूसरा और बरेली के अवनीश ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर रेस में पीलीभीत के पुष्पेंद्र को पहला, शाहजहांपुर के फैसल को दूसरा और बदायूं के प्रदीप को तीसरा स्थान मिला। गोला फेंक में बदायूं पहले और शाहजहांपुर के खिलाड़ी दूसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक में बदायूं अव्वल रहा।
बालिका वर्ग : छह सौ मीटर रेस में बदायूं की दीक्षा को पहला और श्रुति को दूसरा स्थान मिला। शाहजहांपुर की सोनी तीसरे स्थान पर रहीं। दो सौ मीटर रेस में शाहजहांपुर की निधि को पहला, बदायूं की सारिका को दूसरा और पीलीभीत की सलोनी को तीसरा स्थान मिला। प्राथमिक स्तर पर दो सौ मीटर रेस में बरेली की अंबिका को पहला स्थान मिला।
शाहजहांपुर की दिव्यांशी ने दूसरा और बरेली की निकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर रेस में पीलीभीत की किरन को पहला स्थान मिला। बरेली की अंबिका दूसरे और आयुषी तीसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में गोला फेंक में बदायूं की टीम अव्वल रही। पीलीभीत को दूसरा स्थान मिला। चक्का फेंक में पीलीभीत ने बाजी मारी।