फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Plan for acquisition of land in Lalfatak Overbridge - Cantt

लालफाटक ओवरब्रिज- कैंट में जमीन अधिग्रहण के लिए की नापजोख

Mon, 03 Feb 2020 09:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Plan for acquisition of land in Lalfatak Overbridge - Cantt
लाल फाटक - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। कमिश्नर की फटकार के बाद लालफाटक ओवरब्रिज निर्माण के लिए सरकारी तंत्र एक्टिव हो गया है। सोमवार को प्रशासन और सेतु निगम की की टीम ने लालफाटक पर जमीन की पैमाइश की। कैंट एरिया में अधिग्रहीत होने वाली जमीन की नापजोख के बाद उतनी ही जमीन रक्षामंत्रालय को दी जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने बदायूं रोड पर बभिया में जमीन चिह्नित की है।
विज्ञापन

इस ओवरब्रिज का निर्माण पूरा करने के लिए सेतु निगम को कैंट क्षेत्र में जमीन का अधिग्रहण करना है, लेकिन वर्ष 2016 से शुरू हुए इस प्रोजेक्ट को लेकर फंसा यह पेच अब तक नहीं निकाला जा सका है। कैंट में ओवरब्रिज के लिए जितनी जमीन की जरूरत है, उसके बदले रक्षा मंत्रालय को दूसरी जगह पर जमीन उपलब्ध करानी है। अफसरों ने रक्षा मंत्रालय से एनओसी लेने की लिए लिखा-पढ़ी तो की लेकिन जमीन की तलाश पूरी नहीं की। शनिवार को लालफाटक पर निरीक्षण के दौरान कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने रक्षा मंत्रालय के लिए जमीन न ढूंढने पर सेतु निगम के अधिकारियों की न केवल फटकार लगाई, बल्कि तहसीलदार के सहयोग से कैंट और उसके आसपास के गांवों में सरकारी जमीन चिह्नित करने के निर्देश भी दिए थेे। शनिवार को तहसीलदार आशुतोष गुप्ता ने लेखपालों की मदद से बभिया गांव में जमीन को भी चिह्नित कर लिया है। इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को तहसील सदर और सेतु निगम की संयुक्त टीम ने लालफाटक पर पहुंचकर कैंट में अधिग्रहीत होने वाली जमीन की पैमाइश की। इसके आधार पर रक्षा मंत्रालय के लिए अवशेष जमीन को भी चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन

‘सोमवार को कानूनगो और लेखपालों की टीम को कैंट में जमीन की नापजोख के लिए भेजा था। इस टीम में सेतु निगम के कई इंजीनियर भी शामिल थे। इस रिपोर्ट के आधार पर रक्षा मंत्रालय के लिए दूसरी जगह पर जमीन भी तलाश की जाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed