फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   pitru paksha 2024 pitru paksha me pind daan kese karein

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष आज से, 16 दिनों तक मिलेगा पितरों का आशीर्वाद, ऐसे करें पिंडदान

Tue, 17 Sep 2024 06:32 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Sep 2024 06:32 AM IST
सार

पितृ पक्ष मंगलवार को शुरू हो गया है। इसका समापन दो अक्तूबर को पितृ विसर्जन के साथ होगा। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस दौरान श्राद्ध और तर्पण करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

विज्ञापन
pitru paksha 2024 pitru paksha me pind daan kese karein
Pitru Paksha 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनातन धर्म में भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन मास की अमावस्या तक 16 दिन पूर्वजों के लिए समर्पित हैं। आचार्य मुकेश मिश्रा के अनुसार, इस बार पितृ पक्ष 17 सितंबर से शुरू हो रहा है, इसका समापन दो अक्तूबर को पितृ विसर्जन के साथ होगा। 

विज्ञापन


इस दौरान पितृ ऋण से मुक्त होने के लिए श्राद्ध और तर्पण करना जरूरी है। इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है। श्राद्ध के दिन सुबह स्नानादि के बाद तर्पण और पिंडदान करना चाहिए। पिंडदान के लिए मुट्ठीभर अनाज का पिंड (जौ के आटे, खीर या गाय के दूध से तैयार मावे का गोला) बनाकर उसे पितरों को अर्पण करना चाहिए।
विज्ञापन


इसके साथ ही गंगाजल, कुश, काले तिल, फूल-फल और दूध से बने पकवान अर्पण करने चाहिए। पूर्वजों के नाम से खाना निकालकर गाय, कुत्ता, और कौए को अर्पित करना चाहिए चाहिए। योग्य ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधादित्य योग में मनाई जाएगी अनंत चतुर्दशी
मंगलवार को अनंत चतुर्दशी (भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी) भी है। आचार्य पंडित विनीत शास्त्री के अनुसार सोमवार अपराह्न 3:05 बजे से ही चतुर्दशी प्रारंभ हो चुकी है, जो मंगलवार को दोपहर 11:45 बजे तक रहेगी।

उदया तिथि की प्रधानता के अनुसार अनंत चतुर्दशी मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य और बुध ग्रह एक साथ सिंह राशि में गोचर करेंगे। इससे बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इस कारण अनंत चतुर्दशी पर ईश्वर की अनंत कृपा बरसेगी।

यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान गणेश जी की मूर्तियों का विसर्जन भी किया जाता है। इस दिन पूजा-अर्चना करने से भक्तों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed