{"_id":"6ad285e72435f893970b5a9d","slug":"pistachios-almonds-and-dried-dates-are-sounding-the-alarm-on-inflation-bareilly-news-c-4-bly1015-989460-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महंगाई का नारा लगा रहे पिस्ता, बादाम और छुआरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महंगाई का नारा लगा रहे पिस्ता, बादाम और छुआरा
Sat, 17 Oct 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
बरेली। त्योहारी सीजन में पिस्ता, बादाम, खजूर, मखाना और छुआरा सहित अन्य मेवे महंगे हो गए हैं। इससे आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ने लगा है। शहर के कुतुबखाना, सब्जी मंडी और मावा मंडी स्थित मेवों की दुकानों पर कीमतों में तेजी का असर दिखने लगा है। बजट न बिगड़े, इसके लिए लोगों ने मेवों की मात्रा से समझौता करना शुरू कर दिया है। जिसे दो सौ ग्राम किशमिश की जरूरत है, वह 150 या 100 में ही काम चला रहा है।
कारोबारी शिवम आनंद ने बताया कि बादाम में 300, छुआरे में 100, पिस्ता में लगभग 400 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। काजू के भाव भी बढ़कर 900 से 1300 रुपये प्रति किलो के बीच स्थिर हैं। बादाम 1100 रुपये किलो बिक रहा है। पिस्ता की कीमत 1500 रुपये से बढ़कर 1900 रुपये किलो हो गई है। मखाना 900 से 1500 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। गोला में भी 60 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है। यह 480 रुपये किलो बिक रहा है।
किशमिश के दाम 550 रुपये से बढ़कर 700 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं, जबकि अखरोट 300 से बढ़कर 500 रुपये और खजूर 440 से बढ़कर 680 रुपये किलो बिक रहा है। इन बढ़ती कीमतों का असर उन परिवारों पर अधिक पड़ रहा है जो त्योहारों पर मिठाइयां बनाने और पूजा-पाठ के लिए मेवों की खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन
कारोबारी गुलशन गुप्ता ने बताया कि नवरात्र के बाद दशहरा और दीपावली जैसे त्योहारों पर मेवों की मांग और बढ़ने की उम्मीद है। इसके बाद शादी-विवाह का सीजन शुरू होने से बाजार में खपत बढ़ सकती है। मिठाइयों, खीर, हलवा और अन्य पकवानों में मेवों का इस्तेमाल होने के कारण कीमतों में बढ़ोतरी का असर मिठाई कारोबारियों पर भी पड़ेगा। आने वाले दिनों में त्योहारों और सहालग की खरीदारी लोगों के घरेलू बजट को प्रभावित कर सकती है।