{"_id":"63cd9b5b0decfe4e2e0a1d1f","slug":"pipeline-leak-bareilly-news-bly5109630195-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ईसाईयों की पुलिया के पास फटी गैस पाइप लाइन, पांच घंटे दस हजार घरों में ठप रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ईसाईयों की पुलिया के पास फटी गैस पाइप लाइन, पांच घंटे दस हजार घरों में ठप रही आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ईसाइयों की पुलिया के पास रविवार दोपहर बिजली की भूमिगत केबल डालने के दौरान सीयूजीएल (सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड) की गैस पाइप लाइन फट गई। इससे दस हजार घरों की आपूर्ति पांच घंटे तक बाधित रही। सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस और फायर ब्रिगेड ने एहतियातन वहां से वाहनों का आवागमन रोक दिया। इसके चलते आसपास के इलाकों में भीषण जाम लगा रहा। चार घंटे की मशक्कत के बाद लीकेज मिला तो उसे दुरुस्त किया गया।
शहर में स्मार्ट सिटी के काम चल रहे हैं। कार्यदायी संस्थाएं बिना किसी पूर्व तैयारी के कहीं पर भी खोदाई शुरू कर देती हैं। रविवार को ईसाइयों की पुलिया के पास मशीन के जरिये भूमिगत बिजली केबल डाली जा रही थी। इसी दौरान गैस पाइप लाइन में तेजी से रिसाव होने लगा। इससे आसपास भगदड़ मच गई। लोग अनहोनी की आशंका से सहमे नजर आए। सूचना पर सीयूजीएल के अधिकारियों ने पूरे इलाके की गैस आपूर्ति बंद कर दी। इससे दस हजार घरों समेत 45 होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी आपूर्ति ठप हो गई।
सीयूजीएल की टीम ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की मौजूदगी में जेसीबी से सड़क खोदकर चार घंटे में रिसाव का पता लगाया और उसकी मरम्मत की। इस दौरान ईसाइयों की पुलिया से कटरा चांद खां की ओर जाने वाली सड़क पर आवागमन ठप होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। घूमकर जाने में उनको अतिरिक्त दूरी के साथ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति भी रोकी, बंद कराए होटल
जिस जगह गैस पाइप लाइन में रिसाव हुआ, वह काफी व्यस्त इलाका है। रिसाव वाले स्थान से कुछ ही दूरी पर बिजली का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। सूचना मिलते ही इलाके की बिजली आपूर्ति भी रोक दी गई। ईसाइयों की पुलिया, सिंधु नगर, कटरा चांद खां, जोगी नवादा समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। पुलिस ने आस-पास के होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी बंद करा दिया। चार घंटे के बाद होटल खुले और बिजली आपूर्ति शुरू की जा सकी।
खतरे के बीच साप्ताहिक बाजार में जुटे रहे खरीदार
श्यामगंज से सेटेलाइट तक जाने वाली सड़क पर मालियों की पुलिया से ईसाइयों की पुलिस तक साप्ताहिक बाजार लगता है। इस दौरान सड़क की एक लेन अतिक्रमण के कारण संकरी हो जाती है और जाम लग जाता है। रविवार को सड़क के एक किनारे पर गैस पाइप लाइन में रिसाव के बाद उसकी मरम्मत की जा रही थी, दूसरी लेन पर खतरे से अनजान लोग साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने में जुटे रहे।
वर्जन
शहर में स्मार्ट सिटी के कार्यों के चलते कई बार गैस पाइप लाइन को नुकसान पहुंच रहा है। रविवार को ईसाइयों की पुलिया के पास भी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। गैस पाइप लाइन को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा जा रहा है।
जितेंद्र गौतम, महाप्रबंधक, सीयूजीएल