फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pipeline laid in 2020, water tax imposed since 2017

Bareilly News: वर्ष 2020 में बिछी पाइप लाइन, 2017 से लगाया जलकर

Wed, 20 Aug 2025 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Pipeline laid in 2020, water tax imposed since 2017
बरेली। सेवाधाम कॉलोनी में नगर निगम ने जहां पाइप लाइन ही वर्ष 2020 में बिछाई, वहां के निवासियों से जलकर वर्ष 2017 से मांगा जा रहा है। नगर निगम के संभव समाधान दिवस में मंगलवार को कर्मचारी नगर की सेवाधाम कॉलोनी के रहने वाले सैन्य कर्मी वीरेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई। कहा कि अब वह बिल ठीक कराने के लिए अप्रैल से चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से उनका परिवार यहां रहता है। मोहल्ले में वर्ष 2020 में जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी। नगर निगम ने कर से संबंधित कोई बिल उन्हें 15 अप्रैल 2025 से पहले नहीं दिया। अब 56,710 रुपये के बकाया के साथ 61,215 रुपये का बिल थमा दिया गया। एक बार में इतना टैक्स देना संभव नहीं है।
विज्ञापन

कहा कि अगर समय पर बिल देते तो वह भुगतान कर भी सकते थे। बिल न देना नगर निगम की गलती है पर खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। इस पर उप नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी ने जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की बात कही। इंग्लिशगंज निवासी जुनैद आलम की ओर से उनकी पत्नी ने टैक्स अधिक लगाए जाने और दिव्यांग होने की छूट न मिलने की शिकायत की। शाहबाद निवासी विशाल ने बताया कि उनके पिता के नाम मकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्स के बिल में नाम की त्रुटि है। कई महीने से चक्कर काट रहे हैं। संभव दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन कुछ नहीं हुआ। उप नगर आयुक्त ने कहा कि जरूरी साक्ष्य विशाल की ओर से प्रस्तुत नहीं किए गए। इसलिए निस्तारण नहीं हो सका।

इस दौरान अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय, संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव व उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह ने समस्याएं सुनीं। समाधान का भरोसा दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed