फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pipe lines were laid, tanks were installed in the houses, not a single drop of water came.

Bareilly News: पाइप लाइन डाली, घरों में टंकियां भी लगाईं, नहीं आया एक बूंद पानी

Sun, 14 Apr 2024 03:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 14 Apr 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Pipe lines were laid, tanks were installed in the houses, not a single drop of water came.
बरेली। बदायूं रोड पर करगैना ग्राम पंचायत के कुछ हिस्से में चार साल पहले पानी की पाइप लाइन डाली गई। घरों में टंकियां तक लगा दी गईं, लेकिन पानी की आपूर्ति अभी तक शुरू नहीं हो सकी। इलाके के लोग परेशान हैं। जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। हाल यह है कि नगर निगम व जल निगम के अधिकारियों को अभी यही नहीं पता कि वहां लाइन कब डाली गई?
विज्ञापन

करगैना ग्राम पंचायत क्यारा ब्लाॅक में लगती है। यहां बदायूं रोड पर पेट्रोल पंप तक का इलाका नगर निगम की सीमा में आता है। इसके बाद ग्राम पंचायत लगती है। वहीं बीडीए का क्षेत्र रामगंगा तक आता है। यही कारण है कि शहर की इस सीमा पर रह रहे लोगों को नगर निगम की सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। वर्ष 2020 में पेट्रोल पंप से सटे पटेल नगर में बालाजी मंदिर वाली गली से आगे स्टेट बैंक चंद्रपुरम इलाके तक सड़क के दोनों तरफ पानी की पाइप लाइन डाली गई। घरों में टंकियां भी लगाई गईं। 500 से ज्यादा घरों में कनेक्शन जोड़े गए। लोगों को बताया गया कि जल्द पानी की आपूर्ति शुरू होगी, लेकिन चार साल हो गए इन टंकियों से एक बूंद पानी नहीं टपका। जल निगम के अधिकारियों को यही नहीं पता कि यहां पानी की पाइप कब डाली गई। ऐसे में जलापूर्ति भी शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन

---
बर्बाद कर दीं सड़कें, ठीक नहीं कराईं : प्रधान

करगैना ग्राम पंचायत के प्रधान अमित ने बताया कि वर्ष 2020 में पानी की पाइप लाइन डालने के बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया गया। लाइन डालने के लिए सड़कों को बीच से खोदकर बर्बाद कर दिया गया। बाद में ठेकेदार ने सड़कों को ठीक नहीं कराया। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। ----
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताईं दिक्कतें
- तीन-चार साल पहले घरों में पानी का कनेक्शन किया गया था। तब बताया गया था कि जल्द पानी आ जाएगा। आज तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। मोटर से ही पानी भरना पड़ता है। टंकियां शोपीस बनी हुई हैं।- राखी, बालाजी कॉलोनी
- सड़क खोदकर पानी की पाइप लाइन डाली गई थी। तब बताया गया था कि पानी की समस्या अब खत्म हो जाएगी। लेकिन अभी तक एक बूंद पानी नहीं आया। इलाके के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। - ममता यादव, चंद्रपुरम कॉलोनी



जहां-जहां पाइप लाइन डाली गई है, वहां आपूर्ति की जा रही है। करगैना में इतने साल बाद भी पानी की आपूर्ति सुचारू क्यों नहीं हो सकी, इसकी जांच कराई जाएगी। - कुमकुम गंगवार, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed