फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More than 300 electricity poles were broken due to storm rain in Bareilly

Bareilly News: आंधी से 360 खंभे टूटे... बंच केबल और इंसुलटेर फुंके, शहर से देहात बिजली व्यवस्था ध्वस्त

Fri, 21 Jun 2024 06:29 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 21 Jun 2024 06:29 AM IST
सार

बरेली में बुधवार रात आई आंधी से पेड़ और डाल गिरने से 360 से ज्यादा बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था धराशायी हो गई। 

विज्ञापन
More than 300 electricity poles were broken due to storm rain in Bareilly
पेड़ गिरने से टूटी विद्युत लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बरसात के सीजन की पहली आंधी-बारिश ने विद्युत निगम को 80 लाख का झटका दे दिया। पेड़ और डाल गिरने से 360 से ज्यादा खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था धराशायी हो गई। बंच केबल, कंडक्टर और इंसुलेटर फुंकने से बुधवार रात ठप हुई बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार तक सामान्य नहीं हो सकी।

विज्ञापन


शहर के कैंट, बीसलपुर रोड, पीलीभीत रोड समेत कई स्थानों पर पेड़ों की डाल गिरने से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। बृहस्पतिवार दोपहर तक फॉल्ट तलाश किए जाते रहे। कई इलाकों में रात भर बिजली आपूर्ति ठप रही। रात एक बजे हरुनगला में दो स्थानों पर पेड़ की डाल गिरने से 33 केवी लाइन को नुकसान पहुंचा। संबंधित इलाके में दो घंटे आपूर्ति ठप रही। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दिन में भी ट्रिपिंग होती रही। सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, सराय तल्फी इलाकों में भी आंधी और बारिश की वजह से फॉल्ट हुए। जहां आपूर्ति चालू कर दी गई, वहां भी ट्रिपिंग होती रही। इस कारण उपभाक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता अशोक चौरसिया ने बताया कि आंधी और बारिश से 360 से ज्यादा स्थानों पर पोल टूटने, लाइनें क्षतिग्रस्त होने, कंडक्टर, इंसुलेटर व बंच केबल फुंकने की सूचना है। ज्यादातर इलाकों में आपूर्ति सामान्य हो चुकी है। कुछ स्थानों पर काम चल रहा है। आंधी से 80 लाख रुपये से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है।

वीर सावरकर नगर फीडर पर आज चार घंटे कटौती
सनसिटी उपकेंद्र के ओवरलोड चल रहे वीर सावरकर नगर फीडर को दो हिस्सों में विभाजित कर कुछ इलाके को महानगर उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा। इस दौरान आकांक्षा एन्क्लेव, आकांक्षा होम्स की आपूर्ति महानगर उपकेंद्र से शुरू की जाएगी। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक सनसिटी उपकेंद्र के परवाना नगर फीडर पर काम के दौरान आपूर्ति ठप रहेगी।

तीसरे दिन भी सामान्य नहीं हो सकी आपूर्ति 
सुभाषनगर से जुड़े इलाकों में बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। कुछ इलाकों में लोकल फॉल्ट दुरुस्त कर बुधवार रात आपूर्ति चालू की गई थी, लेकिन आंधी और बारिश के कारण वहां फिर समस्या पैदा हो गई।  बीडीए कॉलोनी में दिनभर ट्रिपिंग होती रही। सुभाषनगर उपकेंद्र के लोड को मढ़ीनाथ और सराय तल्फी उपकेंद्रों से जोड़े जाने के बाद भी कटौती और ट्रिपिंग से राहत नहीं मिल सकी।

बुधवार रात आंधी-बारिश के बाद आपूर्ति चालू की गई तो लोकल फॉल्ट की झड़ी लग गई। सुभाषनगर के बदायूं रोड, पटेल विहार, जागृति नगर, करगैना, सर्वोदय नगर, वृंदावन गार्डन, पाल नगर में ज्यादा समस्या रही। बीसलपुर रोड पर पेड़ की डालें गिरने से 33 केवी लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस वजह से हरुनगला उपकेंद्र के इलाकों में बृहस्पतिवार को भी ट्रिपिंग होती रही।   

यहां भी रही समस्या 
पवन विहार, डोहरा मोड़, कृष्णा कॉलोनी, सतीपुर चौराहा, बीसलपुर रोड, रामगंगानगर में बुधवार रात दो बजे आपूर्ति बहाल हो गई, पर रामगंगानगर के कुछ सेक्टर में बृहस्पतिवार शाम को भी समस्या बनी रही। जगतपुर चौकी के पास 11 केवी लाइन में फॉल्ट होने से बृहस्पतिवार शाम छह बजे आपूर्ति ठप हुई तो रात आठ बजे के बाद बहाल की जा सकी। 

शाहदाना उपकेंद्र से जुड़े पुराना शहर के इलाकों में भी बृहस्पतिवार को लोकल फॉल्ट और बंच केबल जलने के कारण कटौती की गई। बजरिया इनायतगंज, एजाजनगर, जगतपुर, कंघी टोला, रबड़ी टोला, सैलानी, इलाकों के लोगों को कटौती का सामना करना पड़ा। 

किला उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बारिश के बाद आपूर्ति चालू की गई तो लोकल फॉल्ट और केबल जलने से आपूर्ति ठप हो गई। मलूकपुर, कुंवरपुर, बिहारीपुर कहरवान, किला इलाकों में लोगों ने कटौती का सामना किया। बृहस्पितवार शाम मलूकपुर में बंच केबल जल गया। इससे तीन घंटे आपूर्ति ठप रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed