फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pilibhit tiger reserve mala range tiger found dead in two months its second death

पीलीभीत: पीटीआर के माला रेंज में बाघ का शव मिला, दो माह के भीतर दूसरी मौत

Wed, 19 May 2021 07:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 19 May 2021 07:32 PM IST
सार

माला रेंज में दो माह के भीतर यह दूसरी मौत है। इससे पहले 14 मार्च को माला रेंज की भैरो बीट में एक बाघिन का शव मिला था।

विज्ञापन
Pilibhit tiger reserve mala range tiger found dead in two months its second death
फाइल फोटो

विस्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की माला रेंज में पीलीभीत-माधोटांडा रोड से करीब 100 मीटर दूर बुधवार सुबह एक बाघिन का शव पड़ा मिला। उसके सिर में चोटों के निशान थे और मुंह से खून निकल रहा था। वनकर्मियों के सूचना देने पर पीटीआर के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। पीटीआर के अफसरों का कहना है कि बाघिन की मौत किसी वाहन की टक्कर लगने से हुई होगी। 

विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल की निगरानी के लिए निकले वाचर बुधवार सुबह करीब दस बजे माला रेंज में पहुंचे। तभी उन्होंने एक बाघिन का शव पड़ा देखा। उसके सिर में चोटों के निशान होने से मुंह से खून निकल रहा था। फौरन इसकी सूचना पीटीआर के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद पीटीआर के फील्ड डायरेक्टर जावेद अख्तर, डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल मौके पर जा पहुंचे। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दक्ष गंगवार ने शव का परीक्षण किया। अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती छानबीन में बाघिन की मौत सड़क दुर्घटना में प्रतीत होती है। मालूम हो कि इससे पहले 14 मार्च को माला रेंज में बाघिन का शव मिला था। तब उस बाघिन की मौत आपसी संघर्ष में होना बताया गया था।
विज्ञापन


कोविड रिपोर्ट आई निगेटिव, वाहन चालक पर केस दर्ज
बाघिन के शव का बरेली स्थित आईवीआरआई में पोस्टमार्टम कराया गया। पीटीआर के फील्ड डायरेक्टर जावेद अख्तर ने बताया कि बाघिन की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। शव पीलीभीत-माधोटांडा रोड से करीब 50 फुट दूरी पर पड़ा मिला था। अनुमान है कि बाघिन को किसी वाहन की टक्कर लगी होगी, जिससे उसकी मौत हुई। बाघिन की उम्र 12 से 13 साल थी। इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल पर साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। बाघिन की कोविड जांच भी कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। पूरे मामले की स्थानीय स्तर पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइगर रिजर्व की माला रेंज में बाघिन का शव मिला है। सड़क हादसे में बाघिन की मौत होने की आशंका है। बरेली आईवीआरआई से आई पोस्टमार्टम में बाघिन की मौत सिर में गंभीर चोटें आने से होने की पुष्टि हुई है। कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। - नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed