फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pilibhit Suicide Case Negligence of Amaria police exposed police station chief suspended

पीलीभीत खुदकुशी केस: 20 दिन में विवेचना और लगाई एफआर... लापरवाही पर एसओ निलंबित; युवती ने लगाए थे ये आरोप

Fri, 08 Nov 2024 08:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 08 Nov 2024 08:10 PM IST
सार

युवती की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट की विवेचना में  शिथिलता बरती गई थी। सीओ सिटी की जांच के बाद एसपी ने कार्रवाई की। वहीं मामले की विभागीय जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Pilibhit Suicide Case Negligence of Amaria police exposed police station chief suspended
अमरिया थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विषाक्त पदार्थ खाकर थाने पहुंची युवती की उपचार के दौरान बरेली में मौत का मामला सुर्खियों में आने पर अफसर हरकत में आ ही गए। जांच के बाद अमरिया थानाध्यक्ष को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई है। युवती ने मरने से पहले अपने बयान में थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। जांच में विवेचना के दौरान थानाध्यक्ष की लापरवाही भी सामने आई है।

विज्ञापन


अमरिया कस्बे की रहने वाली एक युवती बुधवार को विषाक्त पदार्थ खाकर थाने पहुंची थी। वह कस्बे के ही रहने युवक की ओर से प्रेम प्रसंग में धोखा देने और पुलिस की कार्यशैली से आहत थी। थाने पहुंचने के बाद उसने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए विषाक्त पदार्थ खा लेने की बात कही।

विज्ञापन

थाना पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर उसे बरेली के हायर सेंटर रेफर किया गया था। उपचार के दौरान उसकी बरेली में मौत हो गई थी। मौत से पूर्व युवती के बयान का वीडियो वायरल हुआ। इसमें युवती ने एसओ अमरिया पर पूर्व में दर्ज कराई रिपोर्ट में मिलीभगत के आरोप लगाए। विषाक्त पदार्थ खाने के लिए भी एसओ पर उकसाने के आरोप लगाए। वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया।

विज्ञापन

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी प्रकरण में तीखी प्रक्रिया व्यक्त की। इसके बाद पीलीभीत पुलिस हरकत में आई। एसपी अविनाश पांडेय ने सीओ सिटी को जांच सौंपी। शुक्रवार को युवती की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में शिथिलता बरतने की बात सामने आई। जिस पर एसपी ने अमरिया थानाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

20 दिन में लगा दी एफआर, भूल गए प्रमाणित दस्तावेज
युवती की ओर से 18 मई 2024 को कस्बे के ही रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में मुख्य आरोपी के अलावा दो अन्य के नाम भी शामिल थे। इसकी विवेचना थानाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने की थी। विवेचना में बड़ा खेल किया गया। थानाध्यक्ष ने 20 दिन में ही विवेचना पूरी कर मामले में एफआर लगा दी। युवती की मौत के बाद मामला सुर्खियों में आया तो थानाध्यक्ष की कारगुजारी उजागर हो गई। पुलिस की जांच में विवेचना में लापरवाही बरतने की बात सामने आई। थानाध्यक्ष ने विवेचना में युवती का युवक पक्ष से करीब 1.70 लाख रुपये का लेनदेन होने की बात तो कही, लेकिन प्रमाणित दस्तावेज नहीं लगाए। सीओ की ओर से संबंंधित बैंक के प्रमाणित दस्तावेज न होने पर एफआर पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। इसके बाद भी एसओ ने गंभीरता नहीं बरती।

सात साल पुराना था प्रेम-प्रसंग का मामला, शादी के बाद पकड़ा तूल
युवती का युवक के साथ करीब सात साल पुराना प्रेम प्रसंग था। युवक ने शादी का वादा किया था। ढाई साल पूर्व वह दुबई चला गया। पिछले दिनों दुबई से लौटने के बाद युवक ने अक्तूबर माह में दूसरी जगह शादी कर ली। जिससे युवती आहत हुई और कार्रवाई के लिए भाग दौड़ करने लगी। इसी के चलते उसने बुधवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया।

कड़ी सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार, एसपी ने भी परखे हालात
बृहस्पतिवार देर रात युवती का शव पोस्टमार्टम के बाद अमरिया पहुंचा। अमरिया के अलावा जहानाबाद पुलिस की मौजूदगी में देर रात अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एसपी अविनाश पांडेय, एएसपी वीरेंद्र कुमार, सीओ विधि भूषण मौर्या भी कस्बे में मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए रहे।

देर शाम तक परिजनों की ओर से नहीं दी गई तहरीर
युवती की मौत के बाद उसके परिजनों की ओर से भी गंभीर आरोप लगाए गए थे। बृहस्पतिवार देर रात शव घर पहुंचा तो पुलिस अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर तहरीर मांगी। परिजनों की ओर से अंतिम संस्कार के बाद तहरीर देने की बात कही गई। शुक्रवार को देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि अफसर तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार को अमरिया थाने का मिला चार्ज
ब्रजवीर सिंह पर निलंबन की कार्रवाई के बाद एसपी ने निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार को अमरिया थाने का नया थाना प्रभारी बनाया। शुक्रवार शाम प्रमेंद्र कुमार ने थाने पहुंचकर चार्ज लिया।

अमरिया थानाध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोपों और विवेचना पर शिथिलता बरतने की जांच कराई गई। सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर थानाध्यक्ष को निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। युवती के परिजनों से बातचीत की गई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। - अविनाश पांडेय, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed