UP News: बरेली जोन में माफिया तमाम, सूची में सिर्फ पीलीभीत के एजाज का नाम
पीलीभीत कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर का रहने वाला एजाज गोवंशीय पशुओं की तस्करी और कटान करने वाला अपराधी है। एजाज पर 2016, 2017, 2019 और 2022 में चार बार गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीजीपी कार्यालय से प्रदेश के 65 माफिया की सूची जारी की गई है। इसमें बरेली जोन से सिर्फ गो तस्कर एजाज का नाम है। एजाज पीलीभीत जिले का निवासी है। इधर, बरेली जिले से लेकर जोन तक कई चर्चित माफिया हैं, जिनके नाम प्रदेश की सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। प्रदेश स्तर पर तैयार सूची में सर्वाधिक माफिया मेरठ जोन में हैं।
एजाज पर चार बार लग चुका गैंगस्टर
पीलीभीत कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर का रहने वाला एजाज गोवंशीय पशुओं की तस्करी और कटान करने वाला दुर्दांत अपराधी है। उसके गांव के कई तस्कर इस काम में उसका साथ देते थे। एजाज पर 2016, 2017, 2019 और 2022 में चार बार गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है और वह कई बार वह जेल जा चुका है। अनैतिक रूप से उसने 1.33 करोड़ की संपत्ति अर्जित की, जिसे सरकार की ओर से कुर्क कर लिया गया है। प्रदेश में माफिया की टॉप टेन में सूची में एजाज का नाम पहले से दर्ज है, फिलहाल वह जेल में बंद है।
ये माफिया भी चर्चा में
बरेली में एलायंस बिल्डर्स से जुड़े अमनदीप सिंह, रमनदीप सिंह व उनके ग्रुप के लोग भूमाफिया घोषित हैं और उनकी करोड़ों की संपत्ति प्रशासन जब्त कर चुका है। कटरी के तिहरे हत्याकांड के आरोपी सुरेश प्रधान व परमवीर सिंह माफिया घोषित हैं। हालांकि प्रदेश स्तर की सूची से ये बाहर हैं। जोन या रेंज स्तर की सूची बनने पर इनके नाम शामिल हो सकते हैं।
आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेश मुख्यालय से सूची जारी की गई है। रेंज स्तर पर भी इस तरह के लोगों की सूची तैयार है। शासन या उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलने पर इसे जारी किया जा सकता है।