फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   picnic spot

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विकसित किया जाएगा चूका बीच

Thu, 25 Jul 2019 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
picnic spot
पीलीभीत। जिले के इकलौते पिकनिक स्पॉट चूका बीच के दिन अब बहुरेंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश कैबिनेट ने चूका बीच को विकसित करने के लिए मंजूरी दी है। वहीं कोर एरिया होने के चलते वन्यजीवों की सुरक्षा पर भी फोकस किया जाएगा। इसके लिए ऐसा कोई भी कार्य नहीं कराया जाएगा जो वन्यजीवों की सुरक्षा को प्रभावित करे। हट से लेकर अन्य व्यवस्थाओं में भी इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज के कोर एरिया में स्थित इको टूरिज्म चूका बीच जिले का मुख्य पर्यटन स्थल है। सत्र के दौरान जनपद के अलावा दूर-दराज राज्यों से पर्यटकों की आमद यहां होती है। वीआईपी व विदेशी सैलानी भी पहुंचते है। चूका बीच में बनी खूबसूरत हट व शारदा डैम की वादियां पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। वहीं पिछले कई वर्षों से चूका बीच को विकसित करने के दावे तो किए जाते रहे, लेकिन धरातल पर अमल नहीं हो सका। इधर दो वर्ष पूर्व से चूका बीच की जिम्मेदारी वन निगम के अधीन कर दी गई। जिससे बाद ऐसा माना जा रहा था कि चूका बीच को विकसित किया जाएगा, लेकिन दो सत्र बीतने के बाद भी कुछ नया नहीं हो सका। मात्र एक मोटरबोट पहुंचाई गई। जिसको संचालित करना तो दूर प्लेटफार्म तक निर्धारित नहीं हो सका। इधर यूपी कैबीनेट ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इको टूरिज्म स्पॉट को विकसित करने को मंजूरी दी है। जिसमें पीलीभीत टाइगर रिजर्व का इको टूरिज्म चूका बीच भी शामिल है।
विज्ञापन

यह कराए जाएंगे कार्य
- थारू हटों को विकसित कर बैंबो हट में बदला जाएगा
- कैंटीन को विकसित किया जाएगा
- पर्यटकों की सुविधा के लिए बाथरूम को विकसित जाएगा
- चूका बीच के अलावा बाहर क्षेत्र में साइनबोर्ड लगवाए जाएंगे
- आरओ प्लांट विकसित किया जाएगा
- चूका बीच के क्षेत्र में बांस की बेरीकेडिंग कराई जाएगी।
- ट्री हट को भी किया जाएगा विकसित
सीएम के दौरे के बाद जागी थी आस
दो साल पूर्व जनपद दौरे पर आए प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ चूका बीच भी पहुंचे थे। चूका बीच की खूबसूरती और शारदा डैम की वादियों को देख काफी खुश हुए थे। उन्होंने साथ में मौजूद अफसरों ने चूका बीच को विकसित करने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के आदेश दिए थे। आदेश पर अमल करते हुए अफसरों ने आनन-फानन में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रस्ताव को भेजा, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी कुछ हासिल नहीं हो सका। इधर अब यूपी कैबिनेट ने इस संबंध में मंजूरी देदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी कैबीनेट ने इको टूरिज्म चूका बीच को बढ़ावा देने के लिए मंजूरी दी है। जिसके तहत हटों को विकसित करने के अलावा अन्य जरूरी कार्यों को नियमानुसार कराया जाएगा। कोर एरिया होने के चलते वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कार्य कराए जाएंगे।
- नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed