फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   pick pocket in the bus, beatem

जेबकतरों ने यात्रियों के पर्स और मोबाइल उड़ाए, एक को बांधकर पीटा

Tue, 24 Aug 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
pick pocket in the bus, beatem
पुराने रोडवेज पर बस में जेबकतरा को पकड़ने पर यात्रियों ने उसके पैर बांधकर जमकर पीटा, फिर पुलिस को स?
बरेली। पुराने रोडवेज बस अड्डे पर उचक्कों ने शाहजहांपुर के देवेंद्र कुमार और अतिशय के मोबाइल-पर्स चोरी कर लिए। लोगों को शक हुआ तो एक युवक को पकड़ लिया। पैर बांधकर उसे अमानवीयता की सारी हदें पार करके पीटा गया। आरोप है कि उसका दूसरा साथी पर्स और मोबाइल लेकर भाग निकला। पकड़े गए उचक्के को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। भीड़ ने जिस तरह कानून को हाथ में लिया और बेरहमी से युवक को पीटा, उसे किसी भी तौर पर सही नहीं ठहराया जा सकता है। अपराध तय करना और उसके लिए दंड देना न्यायपालिका का काम है। वैसे भी केवल शक के आधार पर भीड़ ने युवक को पकड़ा था। सवाल यह उठता है कि अगर उस नौजवान की भीड़ की पिटाई से मौत हो जाती तो कौन जिम्मेदार होता। यह सब ऐसी जगह हुआ, जहां हर समय पुलिस पिकेट तैनात रहती है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में रहने वाले देवेंद्र कुमार सोमवार दोपहर रुद्रपुर जा रहे थे। इसी दौरान किसी ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। उसके कुछ देर बाद ही अतिशय नाम के युवक का पर्स चोरी हो गया। उसमें सात हजार रुपये थे। इस पर दोनों उचक्कों की तलाश करने लगे। शक होने पर उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया। उसने बताया कि वह दिल्ली जा रहा है, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। पास में कोई सामान न होने से उसे चोर ठहरा दिया। इस बीच और लोग भी आ गए। भीड़ ने युवक के दोनों पैर बांध दिए। उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। बुरी तरह पिटने के बाद युवक ने देवेंद्र और अतिशय के मोबाइल-पर्स चोरी करना स्वीकार कर लिया। बताया, सामान चोरी करके उसने अपने नकटिया के साथी को दे दिया है। लोगों ने उसके साथी को भी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जेबकतरे को पकड़कर कोतवाली ले गई। इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि आरोपी बिथरी चैनपुर का रहने वाला है। रिपोर्ट दर्ज करके सामान बरामदगी की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed