फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Photos of Mayor candidates for the first time on EVM

ईवीएम पर पहली बार होगी मेयर प्रत्याशियों की तस्वीरें

Wed, 04 Oct 2017 02:30 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Wed, 04 Oct 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी दलों के साथ प्रशासन ने भी तैैयारियां तेज कर दी हैं। इस दफा भी नगर निगम के चुनाव तो ईवीएम से ही होने हैं। नई बात यह है कि ईवीएम पर मेयर प्रत्याशियों के नाम के साथ तस्वीरें होंगी। पार्षद पद के प्रत्याशियों तस्वीरें नहीं होंगी। निगम के अलावा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में बैलेट पेपर से ही चुनाव होने हैं।

नगर निगम का चुनाव 2012 में भी ईवीएम से ही हुआ था, लेकिन उस मेयर और पार्षद किसी की ईवीएम पर प्रत्याशियों की तस्वीरें नहीं थी। नाम के आगे उनका चुनाव चिन्ह लगा था। इस बार मेयर प्रत्याशियों की तस्वीर(फोटो)भी ईवीएम पर रहेगी। एक ईवीएम में 16 प्रत्याशियों के ही नाम और फोटो होेंगे। इससे ज्यादा प्रत्याशी होने पर ईवीएम दूसरी रखी जाएगी। फिलहाल निगम में 6.68 लाख वोटरों हैं। मतदाता सूूचियों के पुनरीक्षण का काम चल रहा है। मंगलवार को सभी की बीएलओ की रिपोर्ट आनी थी, लेकिन कुछ नहीं दे पाए हैं। जिसकी वजह से अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। वोटरों की संख्या सात लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। चुनाव कराने के लिए मध्यप्रदेश के सिंगरोली और सीधी शहर से ईवीएन मशीनें आ चुकी हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने अभिजीत मुखर्जी ने बताया कि प्री-2006 ईवीए चुनाव कराने को मिली हैं। यह मशीने इलेक्ट्रोनिक कारपोरेशन ऑफ इंडिया, हैदराबाद की हैं। ईवीएम की चेकिंग कराई जा चुकी हैं। खराब होेने पर एक्ट्रा भी रहेंगी। कहीं भी दिक्कत आने पर दूसरी दे दी जाएगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed