{"_id":"5e88d5c58ebc3e6fbd56991b","slug":"photo-of-woman-reading-namaz-was-edited-and-put-on-social-media-accused-arrested-bareilly-news-bly401723998","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज पढ़ती महिला का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज पढ़ती महिला का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाला, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बरेली। नमाज पढ़ती महिला का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। आला हजरत दरगाह से जुड़े लोगों ने इसकी शिकायत एसपी सिटी से की कैंट पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शनिवार को पंडित रोहित शर्मा उर्फ महाराज नाम की आईडी से फेसबुक पर एक पोस्ट की गई। इसमें नमाज पढ़ती महिला का फोटो एडिट कर आपतिजनक बना दिया गया था। इससे समुदाय विशेष के लोगों में रोष फैल गया। आला हजरत दरगाह से जुड़े लोगों ने इस मामले में एसपी सिटी की रविंद्र कुमार से शिकायत की। एसपी सिटी ने साइबर सेल से जांच कराई तो पता चला युवक कैंट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसके बाद युवक के खिलाफ कैंट थाने रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। थाना पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्यूरो