फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Photo of girl in unrequited love edited and went viral, arrested

Bareilly News: एकतरफा प्यार में युवती का फोटो एडिट कर किया वायरल, गिरफ्तार

Fri, 26 Dec 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Photo of girl in unrequited love edited and went viral, arrested
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के युवक ने एकतरफा प्यार को ठुकराने पर युवती का फोटो एडिट कर अश्लील बनाया और उसे वायरल कर दिया। युवती के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि छह मीनार मस्जिद के पास रहने वाला फरमान उर्फ छोटू अपने रिश्तेदार के घर के पास रहने वाली युवती से एकतरफा प्यार करता है। उसने अपने माता-पिता को भी युवती से शादी के लिए तैयार कर लिया। जब उसने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने खारिज कर दिया। गुस्से में फरमान ने युवती का फोटो को एडिट कर अश्लील बना दिया। वह उसे फोटो दिखाकर धमकाता और रुपये वसूलता रहा। फिर एक दिन फोटो वायरल कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। अब उसे गिरफ्तार कर कोर्ट से जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed