फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Petrol pumps again Begins

पेट्रोल पंपों पर फिर  शुरू होगी छापामारी

Wed, 07 Jun 2017 01:26 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 07 Jun 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Petrol pumps again Begins
Petrol pumps again Begins - फोटो : बरेली, अमर उजाला
पिछले कई दिनों से ठप चल रही पेट्रोल पंपों पर छापामारी फिर शुरू होगी। बाट माप विभाग ने मंडल में सघन अभियान चलाने के लिए टीमें बनाना शुरू कर दी हैं। उधर, पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन भी लामबंद होने लगा है। एक बैठक कर मनमानी छापामारी और कथित उत्पीड़न पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

हाईकोर्ट बैंच से लगातार लग रही फटकार के बाद बाट माप विभाग में करंट दौड़ने लगा है। विभाग इन दिनों छापा टीमें बनाने में जुट गया है। स्टाफ की कमी के बावजूद विभाग ने एक बार फिर से प्रभावी छापामारी करने की योजना बनाई हैं। बता दें, हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा है कि जो विभाग चोरी कराते हैं, वही जांच कर रहे हैं। इससे बाट माप विभाग और उसकी कथित गतिविधियां संदेह के घेेरे में आ गईं। विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, बरेली मंडल में चेकिंग अभियान शुरू करने के लिए टीमें बनना शुरू हो गई हैं। विभाग खाद्य पदार्थ और इडेबिल ऑयल आदि बाजारों में हो रही घटतौली पर भी कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन


पेट्रोल डीलर एसोसिएशन नाराज
पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने सिविल लाइंस स्थित बरेली पैलेस में आयोजित बैठक में जबरन होने वाली छापामारी पर एतराज जताया है। वक्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों पंपों पर हुई चेकिंग में कोई खास कमी नहीं मिली, नमूने भी फेल नहीं हुआ, फिर भी कारोबारियों को परेशान किया जा रहा है। राजेंद्र गुप्ता, संजीव चांदना, अशोक गुप्ता, अनिल अग्रवाल, महेंद्र गुड्डू, विनय गुप्ता, रवि अग्रवाल, जसपाल गुजराल, संजीव गुप्ता आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘पेट्रोल पंप और बाजारों में हो रही घटतौली से उपभोक्ता ठगा जा रहा है। नए सिरे से मंडल में छापा अभियान चलेगा, टीमें बनायी जा रही हैं।’
- स्वाति कौशिक, सहायुक्त आयुक्त, बाट माप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed