फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Petrol laden goods train derailed in Amla, accident avoided

आंवला में पटरी से उतरी पेट्रोल लदी मालगाड़ी, हादसा होने से बचा

Fri, 10 Dec 2021 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Petrol laden goods train derailed in Amla, accident avoided
डिरेलमेंट की जांच करती रेलवे की टीम।
आंवला स्टेशन से डिपो जाते समय हुई घटना, मौके पर पहुंचे आरपीएफ और रेल अफसर
विज्ञापन

बरेली/आंवला। मुरादाबाद रेल मंडल के आंवला स्टेशन पर बृहस्पतिवार को मालगाड़ी का ऑयल वैगन पटरी से उतर गया। घटना उस समय हुई जब पेट्रोल लदी ट्रेन को आंवला स्टेशन से तेल डिपो में ले जाया जा रहा था। गनीमत रही कि वैगन पटरियों से उतरने के बाद भी पलटा नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की सूचना पर आंवला से लेकर बरेली तक रेल अधिकारियों और आरपीएफ में हड़कंप मचा रहा। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोल लेकर मालगाड़ी दोपहर करीब एक बजे आंवला स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन से ट्रेन को तेल डिपो रवाना किया गया, तभी एक वैगन पटरी से उतर गया। ट्रेन के डगमगाने पर ड्राइवर ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इस बीच करीब 30 से 40 मीटर तक पहिया घिसटते चले गए। ड्राइवर ने घटना की जानकारी तत्काल कंट्रोल को दी। डिरेलमेंट की बात सुनते ही आला अफसर तुरंत घटना स्थल की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

आंवला स्टेशन और तेल डिपो का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। घंटों की मशक्कत के बाद वैगन को वापस पटरी पर लाया जा सका। घटना के बाद पीछे की ओर वाले वैगन काटकर उन्हें करेंगी स्टेशन भेजा गया। हादसे से रेल यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इस बीच आंवला स्टेशन से गुजरने वाली एक पैसेंजर ट्रेन को कुछ समय के लिए रोका गया। आंवला के स्टेशन अधीक्षक केके सक्सेना ने बताया ट्रेन पानीपत के प्याला डिपो से पेट्रोल लोड करके आई थी। डिपो के अंदर जाते समय डिरेलमेंट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूट गए 99 स्लीपर
घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो पटरी से उतरने के बाद वैगन के पहिए काफी दूर तक घिसटते चले गए। इससे 99 स्लीपर टूट गए। घटना के बाद पीछे के वैगन कटवा कर उन्हें करेंगी स्टेशन पर खड़ा किया गया। देर शाम तक यहां मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया जा सका।

डिरेलमेंट की जानकारी पर संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। कोई टेक्निकल समस्या आने की वजह से हादसा हुआ। हादसे की जांच शुरू कराई गई है।- सुधीर सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, मुरादाबाद रेलवे मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed