फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People without mass base want to grab the chair

कुर्सी हथियाना चाहते हैं बिना जनाधार वाले लोग

Sat, 13 Mar 2021 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
People without mass base want to grab the chair
महंगापुर। खीरी-पीलीभीत उपनिवेशन संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान हुए बवाल के तीन दिन बाद सांसद अजय मिश्र टेनी ने भाजपा के खास गुट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिना जनाधार वाले लोग कुर्सी हथियाना चाहते हैं। पार्टी की ओर से किसी प्रत्याशी का नाम नहीं घोषित किया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को खीरी सांसद टेनी अपने भतीजे और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे धीरेंद्र शुक्ला के घर पहुंचे और हालचाल लिया। उन्होंने अध्यक्ष पद के दूसरे दावेदार उमाशंकर मिश्रा पर इशारों में आरोप लगाते हुए कहा कि गलत बात प्रचारित की गई। अगर पार्टी से कोई प्रत्याशी घोषित होता तो सबको खबर होती। बताया कि धीरेंद्र शुक्ला की ओर से एक ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष को दिया गया है। इस पर जांच कर जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोनों ओर से तहरीर दी गई है। जो विवाद में नहीं शामिल हैं, उनको मामले से अलग किया जाएगा। खुलेआम असलहा लहराने वाले, जिनके वीडियो और फोटो वायरल हुए हैं। उन पर कार्रवाई कराई जाएगी। अपने पुत्र के संघ अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की बात को उन्होंने सिरे से नकार दिया। कहा कि पूरा मामला प्रदेश अध्यक्ष व अवध प्रांत अध्यक्ष के समक्ष रखा जा चुका है। उनकी तरफ से भी जांच की जा रही है। अगर पार्टी ने अपना कोई प्रत्याशी लड़ाना चाहा तो प्रत्याशी का चयन प्रदेश अध्यक्ष करेंगें। फिलहाल अभी ऐसा कुछ भी नहीं है। यहां उन्होंने धीरेंद्र शुक्ला व उनके चाचा वीरेंद्र शुक्ला से पूरा वाक्या जाना और संपूर्णानगर रवाना हो गए। इधर वीरेंद्र शुक्ला ने अपने ऊपर लगे उन आरोपों को खारिज किया, जिसमें उन्हें गैर भाजपाई बताया गया। उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार सन् 1985 से भाजपा से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायकों को भी आड़े हाथ लिया
संपूर्णानगर। उपनिवेशन संघ के चुनाव को लेकर हुए विवाद में खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी शुक्रवार को लखीमपुर सदर विधायक योगेश वर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विनीत मनार के साथ संघ के पेट्रोल पंप पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों को बुलाकर घटना के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मामले में अगर निर्दोष बच्चों के नाम शामिल हुए हैं, तो उन पर कोई भी कार्रवाई नहीं होगी। छोटे से चुनाव में दो विधायक और जिलाध्यक्ष के आने पर कहा कि चार पांच लोग को आना चाहिए। दूसरे क्षेत्र से विधायक को आने का कोई औचित्य नहीं बनता है। क्षेत्र के लोगों ने सही समय पर सही कदम उठाया और अपने संघ को बाहरियों से बचाने का प्रयास किया। कुछ सपा सदस्यों ने भी सांसद से मुलाकात कर बताया कि जो लोग मौजूद नहीं थे। उन पर मुकदमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed