{"_id":"694316e76e0f15d401070921","slug":"people-who-came-to-get-aadhaar-card-made-returned-disappointed-after-waiting-for-hours-bareilly-news-c-400-1-ala1001-2977-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आधार कार्ड बनवाने आए लोग घंटों इंतजार के बाद मायूस लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आधार कार्ड बनवाने आए लोग घंटों इंतजार के बाद मायूस लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार देर रात रात से फुंक गया था ट्रांसफार्मर
रामनगर। कड़ाके की सर्दी के बीच बुधवार को रामनगर के उप डाकघर पर आधार कार्ड बनवाने आए लोगों को घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटना पड़ा। मंगलवार देर रात से ही उप डाकघर से जुड़ा ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इस कारण बिजली व्यवस्था ठप होने से आधार कार्ड से जुड़े कार्य नहीं हो पाए।
रामनगर के उप डाकघर पर सुबह से ही 50 से अधिक लोगों की भीड़ जुट गई। सुबह 10 बजे जब उप डाकघर खुला तो लोग अपनी बारी का इंतजार करने लगे। इनमें से कुछ लोग आधार कार्ड बनवाने तो कुछ आधार अपग्रेड कराने के लिए आए हुए थे। इस दौरान महिलाएं बच्चों को लेकर पहुंची थी। पोस्ट मास्टर मोहम्मद जाहिद ने बताया कि मंगलवार रात किसी टाइम ट्रांसफॉर्मर जल गया है। इस कारण आधार कार्ड का कार्य नहीं हो पाया। संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है। संवाद