फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   people played Holi after Holika Dahan in Bareilly

Holi 2024: बरेली में होलिका दहन के साथ थिरके कदम, उड़ा अबीर-गुलाल, बरसने लगा रंग, हर तरफ होली की धूम

Mon, 25 Mar 2024 07:32 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Mar 2024 07:32 AM IST
सार

बरेली में होलिका दहन के साथ ही रंग खेलने की शुरुआत हो गई। हर तरफ होली का उल्लास छा गया। होली खेलने के लिए लोगों को पानी की कमी आड़े न आए इसके लिए नगर निगम ने पानी के टैंकर भी खड़े करवाए गए हैं।

विज्ञापन
people played Holi after Holika Dahan in Bareilly
स्कूटी सवार पर रंग डालती युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के पावन पर्व पर बरेली में कई जगहों पर उत्साह भरे माहौल के बीच सोमवार रात में होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के साथ अबीर-गुलाल और रंगों की बौछार शुरू हो गई। इसके बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। दिन में महिलाओं ने होलिका मैया की पूजा की। सोमवार सुबह होली के रंगों के साथ उल्लास दोगुना हो गया। शहर से देहात तक होली की धूम मची है। 

विज्ञापन


शहर भर में तमाम जगहों पर होलिका स्थल को सुंदर ढंग के सजाया गया। कहीं-कहीं बनी सुंदर रंगोली भी होलिका स्थल की शोभा बढ़ा रही थी। होलिका दहन को लेकर शाम से ही जगह-जगह उत्साह का माहौल दिखने लगा। होलिका स्थल पर होली के गीतों की मस्ती में लोग थिरकते, नाचते नजर आने लगे थे। लोगों ने बलगुरिया और कंडे पर स्वास्तिक का निशान बनाकर होलिका को अर्पण किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगहों पर भोर को हुआ होलिका दहन
महिलाओं के पूजन के बाद तमाम जगहों पर मुहूर्त काल में रात 11:14 बजे से मध्य रात्रि 12:14 बजे के बीच होलिका दहन किया गया। अलबत्ता अधिकांश जगहों पर भोर के समय होलिका दहन किया गया। इसके साथ रंगों की बरसात शुरू हो गई और लोग एक दूसरे को रंगने लग गए। 

शहर में प्रमुख रूप से काली बाड़ी, बरेली कॉलेज गेट, सिकलापुर, गंगापुर, सुभाष नगर, मढ़ीनाथ, नेकपुर, रामपुर बाग, श्याम गंज साहूकारा, किला, आलमगीरी गंज, राजेंद्र नगर, इज्जतनगर, चाहबाई, गुलाब नगर, शाहबाद, कोहाड़ापीर, प्रेमनगर सहित तमाम कॉलोनियों और मोहल्लों में होलिका दहन किया गया।

 

people played Holi after Holika Dahan in Bareilly
मोहल्ला बिहारीपुर कहरवान में होली खेलते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
बुरा न मानों होली है...
शहर में कई स्थानों पर छोटे-छोटे बच्चे राहगीरों के ऊपर रंग व पानी भरे गुब्बारे फेंकते नजर आए। कई राहगीर इससे बचते हुए भी निकलते रहे, और जो इन बच्चों के सामने पड़ गया वह रंगों से भीग कर ही आगे बढ़ पाया। उल्लास के बीच बुरा न मानो होली है के स्वर भी गूंजते रहे। 



 

जगह-जगह खड़े करवाए गए टैंकर
शहर में होली खेलने के लिए लोगों को पानी की कमी आड़े न आए इसके लिए नगर निगम ने पानी के टैंकर भी खड़े करवाए गए हैं। राम बरात के दौरान लोगों ने इन्हीं टैंकरों से पानी लेकर होली खेली। इसके अलावा शहर में सुबह छह बजे ही पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई।

राम बरात को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने मुख्य मार्गों पर पानी के टैंकरों की व्यवस्था की। राम बरात के दौरान हुरियारों ने इन टैंकरों से पानी लेकर जमकर होली खेली। सोमवार को भी टैंकर इन्हीं जगहों पर खड़े रहेंगे। इसके अलावा निगम के सभी नलकूपों से रविवार को सुबह छह बजे ही पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई। दस बजे तक पानी आता रहा। जिससे लोगों को खासी राहत मिली। 
 

अवर अभियंता जल अजीत सिंह की ड्यूटी जुबली पार्क स्थित टंकी पर स्थापित कंट्रोल रूम में लगाई गई है। अगर कहीं पानी की आपूर्ति में बाधा आता है या पानी न आने पर कंट्रोल रूम के 9548201617, 8077025389 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed