फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People of UP wait .. When will they get a chance to vote

यूपी की जनता को इंतजार.. कब मिलेगा वोट डालने का मौका

Fri, 12 Mar 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
People of UP wait .. When will they get a chance to vote
बरेली एयरपोर्ट पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मीडिया से 15 मिनट की बातचीत में पूरे समय मुख्यमंत्री योगी पर हमलावर रहे सपा प्रमुख अखिलेश
विज्ञापन

कहा- लगातार बुरे हालात से उकता चुकी है उत्तर प्रदेश की जनता

बरेली। मुरादाबाद जाते सपा प्रमुख अखिलेश यादव मीडिया से बात करने के लिए बमुश्किल 20 मिनट बरेली एयरपोर्ट पर रुके। इस दौरान पूरे समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हालात इस कदर बदतर हो चुके हैं कि जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है कि उसे वोट डालने का मौका कब मिलेगा।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का निजी विमान दोपहर सवा बारह बजे बरेली एयरपोर्ट पर उतरा। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार से मुरादाबाद रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से ज्यादा खराब हालात उत्तर प्रदेश में हैं। उत्तराखंड में हताश भाजपा हाईकमान का मुख्यमंत्री बदलने का निर्णय लिया जाना साफ संकेत है कि अब बदलाव की बारी उत्तर प्रदेश की है। हालांकि उत्तर प्रदेश के हालात अब भाजपा के काबू से बाहर हो चुके हैं। झूठे ख्वाब दिखाकर गुमराह करते-करते उसका चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो गया है। जनता इंतजार कर रही है कि अब उसे कब वोट डालने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के जिस तरह के हालात हैं, उन्हें देखते हुए विकास की उम्मीद तो की नहीं जा सकती लेकिन कम से कम पुलिस से कानून-व्यवस्था बेहतर करने की उम्मीद तो कर ही सकते हैं लेकिन सरकार ने यह भरोसा भी खो दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास की झूठी तस्वीर जनता के सामने पेश करती रही है। सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में जिन अस्पतालों, सड़कों, हाईवे और फ्लाईओवर के निर्माण शुरू कराए थे, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री उनके फीते काटकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। उनके साथ अपनी सेल्फी भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि भाजपा की हालत यह है कि सपा सरकार में शुरू हुए कामों को भी वह समय से पूरा नहीं करा सकी। बरेली एयरपोर्ट के लिए जमीन और पैसे का इंतजाम मुलायम सिंह की सरकार ने ही कर दिया था फिर भी उसे शुरू करने में इतनी देर लगा दी। इससे पहले एयरपोर्ट पर जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, रविंद्र यादव, जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, समयुन खान, विशाल गौतम, अब्दुल कय्यूम मुन्ना, मोहम्मद कलीमुद्दीन, पार्षद शमीम खान, भारती चौहान आदि पार्टी नेताओं ने सपा प्रमुख का स्वागत किया।

बुके मत दो, इन पैसों से गरीबों की मदद करो

पूर्व मुख्यमंत्री को भेंट करने के लिए सौ से ज्यादा सपाई बरेली एयरपोर्ट पहुंचे थे। ज्यादातर सपाइयों के हाथों में बुके थे। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि इन बुके पर बेकार पैसा खर्च मत करिए। इस पैसे को गरीबों की मदद करने में इस्तेमाल करो।

प्रसपा से मेल के सवाल पर नहीं दिया जवाब

प्रेसवार्ता के दौरान अखिलेश यादव से जब शिवपाल सिंह यादव के साथ अगले विधानसभा चुनाव में गठबंधन करने के संबंध में पूछा गया तो उन्हाेंने मीडिया वालों से कहा कि किसी का व्यक्तिगत नाम मत लीजिए। जो भी दल सपा के साथ आना चाहते हैं, सभी का स्वागत है। गठबंधन पर उनके साथ विचार किया जाएगा। हालांकि बाद में कहा कि गठबंधन बाद की बात है, इससे पहले अभी बहुत कुछ सुलझाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed