{"_id":"66907fd2d8646d433601b285","slug":"people-occupied-the-park-threatened-the-young-man-for-protesting-bareilly-news-c-4-bly1015-437605-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पार्क पर लोगों ने किया कब्जा, विरोध पर युवक को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पार्क पर लोगों ने किया कब्जा, विरोध पर युवक को धमकाया
Fri, 12 Jul 2024 06:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शहर के एक पार्क पर कब्जे का मामला सामने आया है। राजेंद्रनगर के मंयक प्रताप सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि मोहल्ले के कुछ लोगों ने पार्क पर कब्जा कर लिया है। 11 जून को बालाजी मंदिर के सामने स्थित पार्क में खेल रहे बच्चों को एक महिला वहां से जबरन भगा रही थी। मयंक ने विरोध किया तो महिला ने कहा कि यह पार्क सार्वजनिक नहीं है। उसने इसे गोद लिया है। इस बीच पार्क पर कब्जा करने वाले अन्य लोग भी वहां आ गए और हमला बोल दिया। उन लोगों ने पार्क पर ताला डालते हुए उन्हें वहां से निकाल दिया। मयंक ने इसका वीडियो भी बनाया है। 11 जून को ही उन लोगों ने डायल 112 को कॉल करके उनसे माफीनामा भी लिखवाया। अब कब्जेदार उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। मयंक ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र पर पंकज अग्रवाल, प्रवीन मिश्रा, सुभाष सक्सेना, दिनेश सिंह, रितिक बंसल समेत अन्य लोगों के हस्ताक्षर है।
विज्ञापन