{"_id":"6592294fa21d9aa115035046","slug":"people-gave-alcohol-to-puppies-video-goes-viral-in-bareilly-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमानवीयता: नए साल के जश्न में पिल्लों को पिलाई शराब, वीडियो सामने आने के बाद रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमानवीयता: नए साल के जश्न में पिल्लों को पिलाई शराब, वीडियो सामने आने के बाद रिपोर्ट दर्ज
Mon, 01 Jan 2024 08:24 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 01 Jan 2024 08:24 AM IST
सार
बरेली के आंवला में कुछ व्यक्तियों की अमानवीय हरकत सामने आई है। इन लोगों ने पिल्लों को शराब पिला दी। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
पिल्लों को शराब पिलाते लोग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के आंवला के मोहल्ला गौसिया चौक में नए साल के जश्न में कुछ लोगों ने पिल्लों को शराब पिला दी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। शिकायत के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
वायरल वीडियो में कुछ लोग जमीन पर बैठे दिख रहे हैं और बारी-बारी से पिल्लों को पकड़कर ढक्कन से शराब पिला रहे हैं। लगभग एक ही तरह के दस-दस सेकेंड के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसका वीडियो भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोंटू गुप्ता ने एसडीएम गोविंद मौर्य को भेजकर जानकारी दी।
दूसरी ओर एक संगठन के पदाधिकारी हिमांशु पटेल ने बरेली पुलिस और अधिकारियों को एक्स पर टैग किया। यहां के निवासी बादशाह, डेला, शान और चंद्रपाल आदि पर पिल्लों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
हिमांशु ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की। अफसरों ने पहले यूपी 112 और फिर पुलिस मौके पर भेजी। पुलिस ने छानबीन की। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आंवला सीओ ने बताया कि मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।