फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Power supply to 500 consumers disrupted

Pilibhit News: पांच सौ उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित

Mon, 17 Nov 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 17 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Power supply to 500 consumers disrupted
पीलीभीत। मरम्मत कार्य के चलते शहर के अलग-अलग इलाकों में दो घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब पांच सौ उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर के अन्य मोहल्लों में भी कटौती का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

सर्दी शुरू होने के बाद भी लोगों को बिजली कटौती की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है। रोजाना घंटों हो रही कटौती से लोगों का कामकाज प्रभावित रहा। सोमवार को शहर के गौहनिया चौराहा और खकरा चौकी की ओर ट्रांसफार्मर में डीटी मीटर लगाया गया। इससे इस क्षेत्र के करीब पांच सौ उपभोक्ताओं की आपूर्ति दो घंटे तक बाधित रही। इसके बाद भी कटौती का सिलसिला जारी रहा। शहर के मोहल्ला बल्लभ नगर, नई बस्ती, सुनगढ़ी, मधुवन, तुलाराम, आवास विकास, साहूकारा, लाल रोड, बाजार गेट आदि इलाकों में हुई बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ स्थानों पर डीटी मीटर लगाने का काम किया है। इसके चलते आपूर्ति प्रभावित रही। अन्य स्थानों पर आपूर्ति बेहतर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed