फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People created a ruckus over making hotspots in Ramwatika

रामवाटिका में हॉटस्पॉट बनाने पर लोगों ने किया हंगामा

Fri, 03 Jul 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
People created a ruckus over making hotspots in Ramwatika
रामवाटिका में हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कोतवाली पुलिस ने ख्वाजा कुतुब और दर्जी चौक में बनाए हॉटस्पॉट

विज्ञापन
बरेली। शहर की पॉश कॉलोनी रामवाटिका में दोबारा हॉटस्पॉट बना दिया गया है। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने इसे गैरजरूरी बताकर विरोध भी जताया, लेकिन टीम बांस-बल्ली लगाकर गेट नंबर दो के रास्ते को सील करके चली गई।
रामवाटिका के गंट नंबर दो के पास रहने वाले एक व्यवसायी के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर गुरुवार सुबह कॉलोनी में हॉटस्पॉट बनाकर घर का रास्ता बंद कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा भी किया। कहा, संबंधित संक्रमित व्यक्ति परिवार समेत कोरोना संक्रमण शुरू होने से पहले से अपने घर दातागंज (बदायूं) चला गया हैं। लिहाजा दातागंज में उनके घर के पास का इलाका सील करना चाहिए। इस पर टीम बांस-बल्ली लगाकर रास्ता बंद करने के बाद डीएम से बात करने का आश्वासन देकर चली गई।
विज्ञापन

लोगों ने श्यामगंज चौकी प्रभारी को भी यह समस्या बताई। कहा, परिवार ने इस मामले में गलत तरीके से बरेली का पता लिखवाया है। हालांकि जांच में पुलिस को पता लगा कि दो दिन पहले व्यवसायी रात में कार से दो लोगों के साथ घर आया था और सुबह चला गया। पुलिस ने लोगों को समझाया कि यह बंदिश उनके भले के लिए है। इस दौरान समाजसेवी जुल्फिकार हसन खान, पंकज मुद्गल, अमित खंडेलवाल, गौरव वर्मा आदि मौजूद रहे। इधर, कोतवाली के ख्वाजा कुतुब में एक परिवार के करीब आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही दर्जी चौक का एक शख्स भी संक्रमित मिला है। दोनों जगह हॉटस्पॉट बनाकर सख्ती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed