{"_id":"64019018bbf3683d4f06ee66","slug":"people-create-ruckus-over-the-burial-of-the-girl-dead-body-in-the-graveyard-in-bareilly-2023-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'कब्र से आ रहीं आवाजें': रात में लोगों की उड़ी नींद, बोले- यहां दफन है दूसरे समुदाय की युवती, सामने आया यह सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कब्र से आ रहीं आवाजें': रात में लोगों की उड़ी नींद, बोले- यहां दफन है दूसरे समुदाय की युवती, सामने आया यह सच
Fri, 03 Mar 2023 11:43 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 03 Mar 2023 11:43 AM IST
सार
कोहाड़ापीर स्थित केडीएम कब्रिस्तान के आसपास रहने वाले लोग गुरुवार रात उस वक्त दहशत में आ गए, जब किसी ने यह अफवाह फैला दी कि कब्र से आवाजें आ रही हैं। बाद में पता चला है कि कब्रिस्तान में एक युवती का शव दफनाया गया है।
विज्ञापन
अफवाह से इलाके में फैल गई थी दहशत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के कोहाड़ापीर स्थित केडीएम कब्रिस्तान में ईसाई धर्म की युवती का शव दफनाने का आरोप लगाकर स्थानीय लोगों ने गुरुवार की रात करीब 11 बजे हंगामा कर दिया। इसी बीच अफवाह उड़ गई कि कब्र से आवाजें आ रही हैं। इससे इलाके में दहशत फैल गई। लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे। प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि मुतवल्ली की मर्जी से शव को दफनाया गया है।
विज्ञापन
पटेल नगर निवासी एक परिवार ने दोपहर में 25 वर्षीय युवती का शव केडीएम कब्रिस्तान में दफन कराया। कब्रिस्तान के आसपास रहने वाले मुस्लिम समाज के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि जिस युवती का शव दफनाया गया है, वह ईसाई धर्म से ताल्लुक रखती है। उन्होंने यह भी कहा कि शव दफन होने के बाद से कब्रिस्तान से आवाज आ रही हैं। इसलिए शव को निकाला जाए।
विज्ञापन