{"_id":"64785d87ddb50d4e58026194","slug":"people-caught-girl-with-two-youths-in-the-room-in-bareilly-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में हंगामा: दूसरे समुदाय के युवकों संग थी युवती, एक संगठन के लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में हंगामा: दूसरे समुदाय के युवकों संग थी युवती, एक संगठन के लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
Thu, 01 Jun 2023 02:28 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 01 Jun 2023 02:28 PM IST
सार
शाहजहांपुर के दो युवक एक मकान में किराये पर रहते हैं। गुरुवार सुबह उनसे मिलने बदायूं की युवती आई। इसकी जानकारी होने पर एक संगठन के लोग पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के कैंट क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक युवती दो युवकों से मिलने उनके कमरे पर पहुंच गई। दोनों युवक और युवती अलग-अलग समुदाय से हैं। इसकी जानकारी मिलते ही एक संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद संगठन के लोगों ने दो युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दोनों युवक शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। कैंट थाना क्षेत्र के एक मकान में किराये पर रहते हैं। गुरुवार सुबह बदायूं की रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती उनके कमरे पर पहुंच गई। इसकी भनक पड़ोसियों को लगी। उन्होंने एक संगठन को सूचना दे दी।
विज्ञापन
एक संगठन के लोगों को इसकी सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। बाद में दोनों लड़कों को थाने जाकर पुलिस को सौंप दिया। इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ कहने से बच रही है। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन