फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People are welcomed by smell and garbage on entering smart city.

Bareilly News: स्मार्ट सिटी में प्रवेश पर बदबू और कूड़े से होता है लोगों का स्वागत

Tue, 16 Apr 2024 06:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 16 Apr 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
People are welcomed by smell and garbage on entering smart city.
बरेली। स्मार्ट सिटी बनाए गए शहर में प्रवेश पर पर्यटकों का स्वागत कूड़े के ढेर और बदबू के साथ हो रहा है। खासतौर पर नेकपुर चीनी मील और डेलापीर क्षेत्र की यही स्थिति है। क्षेत्रवासी नगर निगम से लेकर आईजीआरएस तक में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। नगर निगम के अधिकारी कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था होने की बात कह रहे हैं, लेकिन जमीनी सच्चाई कुछ और ही है। समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

दरअसल, बदायूं की ओर से आने वाले मार्ग पर शहर में एंट्री से पहले नेकपुर चीनी मील पर वार्ड 13 इलाके में बने डलाव घर पर कूड़े का ढेर लगा रहता है। रोजाना सुबह ही वार्डों का कूड़ा यहां डाल दिया जाता है और शाम तक उठ पाता है। वहीं हाई प्रोफाइल इलाकों में शामिल डेलापीर इलाके में भी डलाव घर से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा। यही नहीं सुभाषनगर थाने के पास और इज्जतनगर स्टेशन के सामने मिनी बाइपास रोड पर भी कूड़े के ढेर और बदबू की वजह से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। इस वजह से डेंगू, मलेरिया के सबसे अधिक मरीज इन्हीं इलाकाें में मिल रहे हैं।
विज्ञापन



प्राचीन ललिता देवी मंदिर का रास्ता भी यहीं से
बदायूं की ओर से आते ही शहर की शुरुआत में नेकपुर से प्राचीन ललिता देवी मंदिर का रास्ता है, जहां से बड़ी संख्या में लोग दर्शन को जाते हैं। लेकिन मोड़ पर ही कूड़े का डलाव घर है। इसके कारण लोग यहां से गुजरना पसंद नहीं कर रहे। हालांकि हाइवे होने के कारण सड़क पर ट्रैफिक काफी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डलावघर से चार-पांच घंटे में कूड़ा उठ जाता है। इसके बाद चूना आदि डालने का काम भी हम लोग करते हैं। मच्छर और बदबू आने की बात सामने आई तो इसे टीम बनाकर दिखवाएंगे। ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव कराया जाएगा।
डॉ. संचित शर्मा, सहायक नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed