{"_id":"5f2efeb38ebc3e3ca82e9a31","slug":"people-are-upset-with-the-police-in-rajendra-nagar-gate-opens-on-vip-tours-in-indranagar-bareilly-news-bly415544738","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेंद्र नगर में पुलिस से परेशान हैं लोग, इंद्रानगर में वीआईपी दौरों पर खुल जाता गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेंद्र नगर में पुलिस से परेशान हैं लोग, इंद्रानगर में वीआईपी दौरों पर खुल जाता गेट
Sun, 09 Aug 2020 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
राजेंद्र नगर स्थित मॉडल रोड पर पुलिस कर रही आने-जाने वालों की सघनता से जांच।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजमर्रा की चीजों के लिए दो किलोमीटर तक पैदल चल रहे लोग
विज्ञापन
बरेली। शहर की पॉश कॉलोनी राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, इंद्रा नगर में लोग पुलिस के रवैये से परेशान हैं। राजेंद्र नगर मॉडल रोड पर पुलिस किसी भी वाहन को रोक लेती है और उसे नियम कानून समझाने में दस-दस मिनट तक लगा देती है। इतनी देर तक वहां जाम लग जाता है। लंबी कतार में दोपहिया वाहन चालक गर्मी में परेशान हो रहे हैं। कई जगहों पर पर बैरीकैडिंग पर बैठी पुलिस एक तरफ से जाने देती है लेकिन लौटने पर कालोनी के लोगों को घुसने नहीं दे रही है। इससे लोगों के सामने समस्या बनी हुई है।
इंद्रा नगर में मुख्य गेट को बैरियर लगाकर बंद कर रखा है, लेकिन शहर में वीवीआईपी दौरे पर उसे खोल दिया जाता है। मुख्यमंत्री के दौरे के समय और इससे पहले नोडल अधिकारी के दौरे पर खुला था। शनिवार सुबह फिर बंद कर दिया गया। कालोनी के लोगों का कहना है कि डब्ल्यूएचओ के मानकों के तहत सिर्फ कोविड प्रभावित क्षेत्र को सील करना चाहिए। पुलिस पूरा इलाका क्यों सील करती है। ऐसे में तो फिर रहना दूभर हो जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले ही यहां रहने वाले डाक्टरों और नौकरीपेशा लोगों को को देर शाम घर लौटते समय एसपी सिटी ने कालोनी के गेट पर रोक लिया था। इसे लेकर स्थानीय लोगों की एसपी सिटी से तकरार भी हुई थी। लेकिन पुलिस का मिजाज यहां अभी भी वही बना हुआ है। राजेंद्र नगर मॉडल रोड का एक तरफ का रास्ता खुला हुआ है, लेकिन यहां हर वाहन से पूछताछ में पुलिस काफी समय ले रही है। इस रोड की सर्विस लेन बंद है। सिलेक्शन प्वाइंट चौराहे से एटीएम वाली साइड और शील चौराहे पर गुरुद्वारे वाली साइड खुली हुई है।

राजेंद्र नगर, मॉडल रोड
यहां सर्विस लेन बंद है। एक तरफ का रास्ता खोल दिया गया है, लेकिन पुलिस हर वाहन चालक से पूछताछ में लंबा समय ले रही है। इससे लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि जो लोग दवा का पर्चा पहले से हाथ में पकड़ कर दिखा रहे हैं उनका भी समय पूछताछ में खराब किया जा रहा है। पूछताछ के दौरान वाहनों की लंबी कतार भी लग रही है। इससे धूप से भी लोग परेशान होते हैं। विरोध जताने वालों को गेट से वापस भी कर दिया जाता है। इसी तरह झूलेलाल द्वार से अस्पताल जा रहे लोग भी पुलिस की टोकाटाकी से परेशान हैं। जो हाथ में दवाई दिखाता है, उसका वाहन बाहर ही खड़ा कराकर पैदल भेज दिया जाता है। जोगिंदर पाल सिंह बताते हैं कि पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। यदि कोई दवाई लेने या फिर दूसरे किसी जरूरी काम से जा रहा है। तो ऐसे में उसे जाने देना चाहिए। यदि ऐसे इलाके को सील कर दिन भर कार्रवाई और पूछताछ के नाम पर लोगों को परेशान किया जाएगा तो कालोनी वालों के सामने और दिक्कतें आ जाएंगी।
विज्ञापन