फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   people are getting cancer due to drinking contaminated water in Aonla Bareilly

पानी में जहर: जिंदगी निगल रहा व्यवस्था का कैंसर, इस इलाके में 30 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत

Tue, 24 Sep 2024 10:50 AM IST
मुकेश कुमार शरद सक्सेना, संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली)
शरद सक्सेना, संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Sep 2024 10:50 AM IST
सार

रामनगर ब्लॉक के गांव भूरीपुर, ढिलवारी के छह हजार लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। पांच साल पहले हुई जांच में गांवों के पानी में आर्सेनिक व फ्लोराइड मिलने की पुष्टि हुई थी, लेकिन जिम्मेदारों ने इससे निपटने का कोई इंतजाम नहीं किया।

विज्ञापन
people are getting cancer due to drinking contaminated water in Aonla Bareilly
भूरीपुर गांव के प्रधान पति शिवकुमार, ग्रामीण, सुरेश पाल व छत्रपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला तहसील क्षेत्र के रामनगर और मझगवां ब्लॉक के गांवों में एक दशक से कैंसर लोगों की जान ले रहा है। पांच साल पहले जल निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन गांवों में पहुंचकर पानी की जांच की थी। इसमें आर्सेनिक और फ्लोराइड मिलने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। नतीजा, आज भी यहां की 14 हजार आबादी व्यवस्था के कैंसर से जूझ रही है। 30 से ज्यादा लोग कैंसर से जान गंवा चुके हैं। कई लोग अब भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन


रामनगर ब्लॉक के गांव भूरीपुर, ढिलवारी के छह हजार लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। एक दशक में कैंसर से गांव के 12 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। गांव के पानी में आर्सेनिक व फ्लोराइड मिलने की पुष्टि हुई है, पर जिम्मेदारों ने इससे निपटने का कोई इंतजाम नहीं किया। रहनुमाई का दम भरने वाले जनप्रतिनिधियों ने भी ध्यान नहीं दिया। नतीजा, कैंसर ने किसी की मांग सूनी की तो किसी को अनाथ बना दिया। किसी की बुढ़ापे की लाठी छीन ली। अभी कुछ महीने पहले ही कैंसर से बुद्धसेन की मौत हुई थी। 
विज्ञापन


भूरीपुर के बुजुर्ग ग्रामीण रामपाल, सुरेशपाल ने बताया कि चार हजार की आबादी वाले गांव में चार से पांच स्थानों पर दो सौ फुट गहरे बोरिंग वाले हैंडपंप लगे हैं। उसी से पूरा गांव पानी पीता है। बाकी हैंडपंप से आर्सेनिक निकलता है। नलों का पानी बर्तन में रखने के बाद कुछ देर में पीला हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 से ज्यादा लोग कैंसर से गंवा चुके हैं जान 
200 फुट गहरे बोरिंग वाले हैंडपंप लगे हैं भूरीपुर गांव में  

संचालित नहीं हो सका आर्सेनिक रिमूवल प्लांट 
ढिलवारी के प्रधान तोरपाल मौर्य के अनुसार पांच साल में इस बीमारी से छह लोगों की मौत हो चुकी है। आर्सेनिक रिमूवल प्लांट अभी संचालित नहीं हो रहा है। इस समय भी गांव में तीन लोग कैंसर से जूझ रहे हैं। इसमें दो महिलाएं स्तन कैंसर से पीड़ित हैं। उनका इलाज जारी है।

ओवरहेड टैंक के निर्माण में भी खानापूर्ति
ग्रामीण शिवकुमार के मुताबिक जल जीवन मिशन के तहत गांव में ओवरहेड टैंक के निर्माण के नाम पर खानापूर्ति की गई है। इसकी टेस्टिंग की तो कई जगह पाइप लाइन में लीकेज मिला। इस वजह से जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी। यदि लोगों को स्वच्छ जल मिलेगा तो गांव की हालत में सुधार आएगा। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

पानी का नमूना लेकर चले जाते हैं अफसर
ग्रामीणों ने बताया कि कई साल पहले गांव में सीएमओ टीम के साथ आए थे। मरीजों के परिजनों से पूछताछ भी की थी। बीमारी से संबंधित कागजात भी देखे थे। इसके बाद कोई नहीं आया। जल निगम, स्वास्थ्य विभाग की टीम आती है। पानी का नमूना लेकर चली जाती है।

अतरछेड़ी : पांच साल में 20 मौतें
मझगवां ब्लॉक की आठ हजार आबादी वाली ग्राम पंचायत अतरछेड़ी में बीते पांच साल में कैंसर से 20 लोगों की मौत हो चुकी है। पांच का अभी इलाज चल रहा है। यह मामला समाधान दिवस में उठा था। ग्रामीणों ने गांव में कैंप लगाने की मांग की थी।

जल निगम को सूचित कर गांवों में पानी की जांच कराई जाएगी। आर्सेनिक रिमूवल प्लांट लगवाने का प्रयास करेंगे। जो भी हो सकता है, किया जाएगा। - विजेता, ब्लॉक प्रमुख रामनगर

गांव में मरीजों की जांच के लिए टीम भेजी जाएगी। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति है तो वह जांच कराने स्वास्थ्य केंद्र भी आ सकते हैं। - डॉ. सुनील कुमार, सीएचसी प्रभारी आंवला, रामनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed