{"_id":"6175abf118100a385a43dfd0","slug":"pcs-60-candidates-left-the-preliminary-exam-bareilly-news-bly463946245","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस : 60 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ दी प्रारंभिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस : 60 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ दी प्रारंभिक परीक्षा
विज्ञापन
परीक्षा देकर लौटते अभ्यर्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण और नकल विहीन संपन्न हुई परीक्षा
बरेली। उप्र पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा से बड़ी तादाद में अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराने के बाद दूरी बना ली। वह परीक्षा देने केंद्रों तक नहीं पहुंचे। उधर, दोनों पालियों में कड़ी निगरानी के बीच करीब 40 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल विहीन संपन्न हुई।
पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा संपन्न कराने के लिए बरेली में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बरेली कॉलेज को सबसे बड़ा केंद्र बनाया गया था। निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ तीन-तीन परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था परखने के लिए 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती जिला प्रशासन ने की थी। 14641 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। परीक्षा दो पालियों में कराई गई। एडीएम सिटी ने बताया कि पहली पाली में 6036 परीक्षार्थी उपस्थित और 8605 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 5904 परीक्षार्थी उपस्थित और 8737 अनुपस्थित रहे। लिहाजा, पंजीकरण के सापेक्ष महज 40 फीसदी परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि पीसीएस की परीक्षा पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए शनिवार को डीएम के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई थी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य रामजी मौर्य और डॉ. हरेश प्रताप सिंह ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र में आयोग के नियमानुसार तैयारियां पूरी करने को कहा था। जिसके अनुसार केंद्र बनाए गए और तैयारियां कर परीक्षा संपन्न कराई गई।