फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Patient dies after jumping from fourth floor in Government Medical College Budaun

Budaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में चौथी मंजिल से कूदा मरीज, मौके पर मौत

Fri, 29 Mar 2024 12:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Mar 2024 12:25 PM IST
सार

बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार देर रात एक मरीज ने आत्महत्या कर ली। वह चौथी मंजिल से कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
Patient dies after jumping from fourth floor in Government Medical College Budaun
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार रात को 35 वर्षीय मरीज संजू चौथी मंजिल से कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मेडिकल कॉलेज में खलबली मच गई। परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


मरीज संजू पुत्र भीकम कासगंज जिले के सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर नगरिया का रहने वाला था। परिवार वालों के मुताबिक संजू 16 मार्च को घर में गिर गया था, जिससे उसको सिर में गंभीर चोट आई थी। परिवार वालों ने उसे 18 मार्च को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। तब से मरीज का यहां उपचार चल रहा था।
विज्ञापन


रात दो बजे नीचे पड़ा मिला शव 
बृहस्पतिवार रात संजू के पास उसकी पत्नी सतानो, बहन रज्जो और भतीजा राजकुमार सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे संजू चौथी मंजिल से कूद गया। जब रात करीब 2:00 बजे परिवार वालों ने उसे बेड पर नहीं देखा तो उसे तलाश किया। इस दौरान वह नीचे गिरा पड़ा मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वालों ने मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शुक्रवार सुबह घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मरीज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed