फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Passengers increased by 5.38 percent, income increased by four percent

Bareilly News: 5.38 फीसदी बढ़े यात्री, आय में चार प्रतिशत उछाल

Thu, 15 Jan 2026 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Passengers increased by 5.38 percent, income increased by four percent
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के यात्री संख्या, यात्री यातायात से प्राप्त आय, अन्य कोचिंग व माल लोडिंग से होने वाली आय के आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार पिछले साल की तुलना में यात्री संख्या में 5.38 और आय में चार फीसदी का उछाल आया है।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही के अंत तक मंडल में यात्री संख्या 5.29 करोड़ रही। पिछले वर्ष इसी अवधि में यात्री संख्या 5.2 करोड़ थी। पिछले वर्ष की तुलना में यह 5.38 प्रतिशत ज्यादा है।
विज्ञापन

पिछले वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही के अंत तक मंडल को यात्री यातायात से 263.54 करोड़ आय हुई थी, जबकि इस वर्ष 274.11 करोड़ की आय हुई है। पिछले साल की तुलना में यात्री यातायात से होने वाली आय में 4.01 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाणिज्य सन्ड्री आय में भी 41.69 प्रतिशत उछाल आया है। पिछले वर्ष 3.79 करोड़ के मुकाबले इस वर्ष तीसरी तिमाही में 5.37 करोड़ सन्ड्री आय हुई है। अन्य कोचिंग व माल लोडिंग आय में 2.15 फीसदी वृद्धि हुई है। पिछले साल 132.65 करोड़ के मुकाबले इस वर्ष यह आय 135.50 करोड़ की आय हुई है।

उन्होंने बताया कि कुल सकल आय में 3.91 प्रतिशत वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही में यह आय 417.75 करोड़ रही, जबकि इस वर्ष 434.07 करोड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed