{"_id":"61747b621e67b170ec298526","slug":"passenger-opened-fire-in-kashi-vishwanath-express-bareilly-news-bly46383336","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में यात्री ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में यात्री ने की फायरिंग
विज्ञापन
फायरिंग का आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
बरेली। नशे में धुत रेल यात्री ने काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के गेट पर खड़े होकर फायरिंग कर दी। फायर की आवाज से कोच में दहशत फैल गई। जीआरपी ने यात्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार यात्री से डबल बैरल गन के साथ जिंदा कारतूस और शराब के पौवे बरामद किए गए है।
शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एस-1 कोच के यात्री आनंद कुमार त्रिवेदी (45) ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से बोगी के गेट पर खड़े होकर हवाई फायर कर दिया। उस समय ट्रेन में फायर की आवाज सुन कोच में तैनात जीआरपी सिपाही तत्काल बोगी में पहुंचे। उस समय आरोपी दूसरे यात्रियों से नशे की हालत में बहस कर रहा था। दोबारा फायर की आशंका को देखते हुए जीआरपी ने उसे हिरासत में लेते हुए बंदूक कब्जे में ले ली। ट्रेन के जंक्शन पहुंच पर उसे जीआरपी थाने लाया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर अमीराम सिंह ने बताया कि आनंद रायबरेली के कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। उसने नशे की हालत में फायर करने की बात कबूल की है। वह नोएडा में गार्ड की नौकरी करता था। जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि फायरिंग करने वाले के आपराधिक इतिहास की जानकारी के कोतवाली इंस्पेक्टर से बात की है।
गिरफ्तार आरोपी से बरामद हुई शराब की बोतलें
आरोपी से देसी शराब के चार पौवा के साथ हरियाणा मार्का शराब की तीन बोतलें बरामद हुई हैं। एक लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक के साथ 11 जिंदा कारतूस और नौ खोखे बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही एक खाली खोखा बंदूक की नाल में भी फंसा हुआ मिला। सभी चीजों का सील कर दिया गया है। संवाद